फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill admitted that the pressure of the final would be there on team ahead of Champions Trophy final

IND vs NZ Final: शुभमन गिल ने फाइनल के दबाव को स्वीकार किया, वनडे विश्व कप की हार को पीछे छोड़ने के लिए दृढ़

Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
सार

भारतीय टीम की आईसीसी के वनडे टू्र्नामेंट के फाइनल की यादें अच्छी नहीं है, लेकिन टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। गिल ने स्वीकार किया कि उनके दिमाग में फाइनल का दबाव होगा, लेकिन टीम 2023 की गलतियों को सुधारने में सफल रहेगी।

विज्ञापन
Shubman Gill admitted that the pressure of the final would be there on team ahead of Champions Trophy final
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि टीम जो काम पिछले आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं कर सकी थी वो इस बार करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मैच खेला जाएगा और गिल इस मैच के दबाव से पूरी तरह अवगत हैं। भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली थी हार 
भारतीय टीम की आईसीसी के वनडे टू्र्नामेंट के फाइनल की यादें अच्छी नहीं है, लेकिन टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। गिल ने स्वीकार किया कि उनके दिमाग में फाइनल का दबाव होगा, लेकिन टीम 2023 की गलतियों को सुधारने में सफल रहेगी। गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भारतीय टीम के लिए यह मेरा दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट है और मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। हम कोशिश करेंगे कि वो सफलता हासिल करें जो पिछली बार करने से चूक गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने अतिरिक्त दबाव को नकारा 
गिल ने कहा, हमेशा ही बड़े मैचों का दबाव होता है, लेकिन आप पिछले मैच को याद करें। ऑस्ट्रेलिया के पास अनुभवी गेंदबाज नहीं थे और मैच बड़ा था। लेकिन जो भी टीम दबाव झेल लेगी और ज्यादा नहीं सोचेगी वो फाइनल खेलेगी। आप वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की पहले की टीमों को याद करें, वे नॉकआउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते थे। हम सभी फाइनल के लिए उत्साहित हैं। पिछली बार हम 50 ओवर का विश्व कप नहीं जीत पाए थे, लेकिन हम इस बार जीतने के लिए दृढ़ हैं। बड़े मैचों में दबाव होगा, लेकिन जो भी टीम दबाव से निपटेगी, वह फाइनल जीतेगी। हमें इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही लेना होगा और अच्छी टीमें ऐसा ही करेंगी। हमने दुबई में चार मैच खेले हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए हम पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है।
विज्ञापन

गिल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम का हिस्सा होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में गहराई शीर्ष तीन खिलाड़ियों को खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने देती है। गिल ने कहा, यह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम है जिसका मैं हिस्सा हूं। रोहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं और विराट के बारे में बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमारी टीम की बल्लेबाजी में गहराई है और इससे शीर्ष क्रम को थोड़ी अधिक स्वतंत्रता के साथ बल्लेबाजी करने की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed