{"_id":"675c403ce38fe3e68e05156d","slug":"shubhman-gill-hits-back-at-australian-captain-pat-cummins-remarks-on-use-of-short-ball-tactics-in-third-test-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'वह किस सफलता की बात कर रहे हैं', शुभमन गिल ने पैट कमिंस पर साधा निशाना, जानें क्या है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'वह किस सफलता की बात कर रहे हैं', शुभमन गिल ने पैट कमिंस पर साधा निशाना, जानें क्या है मामला
Fri, 13 Dec 2024 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Dec 2024 07:40 PM IST
सार
कमिंस ने कहा था कि गाबा में भारतीय बल्लेबाजों को एडिलेड की तरह ही शॉर्टपिच गेंदों का सामना करना होगा। इस पर भारतीय बल्लेबाज ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ऑस्ट्रेलिया को ओवरऑल कितनी बार इससे सफलता मिली है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर निशाना साधा है। कमिंस ने कहा था कि गाबा में भारतीय बल्लेबाजों को एडिलेड की तरह ही शॉर्टपिच गेंदों का सामना करना होगा। इस पर भारतीय बल्लेबाज ने सवाल उठाते हुए पूछा कि ऑस्ट्रेलिया को ओवरऑल कितनी बार इससे सफलता मिली है।
विज्ञापन
भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। पिछले दौरे पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया का गाबा का घमंड तोड़ा था। उस मैच में गिल ने 91 और ऋषभ पंत ने 89 रनों की पारी खेली थी और भारत ने 328 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। भारतीय टीम 33 वर्षों में पहली ऐसी मेहमान टीम थी जिसने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराया था।
गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ एक बल्लेबाज है जो शॉटपिच गेंदों पर आउट हुआ है। इसलिए मुझे नहीं पता कमिंस किस सफलता की बात कर रहे हैं।

कमिंस ने क्या कहा था?
यह पूछे जाने पर कि क्या तीसरे टेस्ट में भी भारत को अतिरिक्त बाउंस मिलेगी? इस पर कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, एडिलेड टेस्ट में यह रणनीति कारगर रही। यह प्लान बी के रूप में हमेशा जेहन में रहता है। अगर यह वाकई उन्हें असहज बना रहा था तो हम इसे प्लान ए भी बना सकते हैं। एडिलेड में यह असरदार रहा और मुझे यकीन है कि तीसरे टेस्ट में भी काम करेगा।
कप्तान रोहित शर्मा वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं हुए और जब उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया, तो गिल ने कहा, यह एक वैकल्पिक सत्र था और वह पहले ही काफी अभ्यास कर चुके हैं।