{"_id":"5c3aad8dbdec227330556819","slug":"shubhman-gill-and-vijay-shankar-replace-kl-rahul-and-hardik-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 विश्व कप के हीरो को मिला टीम इंडिया में मौका, दुनिया कहती है दूसरा 'विराट कोहली'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 विश्व कप के हीरो को मिला टीम इंडिया में मौका, दुनिया कहती है दूसरा 'विराट कोहली'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
shubhman gill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कॉफी विद करण' में विवादित बयान के बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट टीम से बर्खास्त कर दिया गया है। राहुल-पांड्या की जगह जगह टीम में दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया समेत न्यूजीलैंड दौरे पर राहुल-पांड्या की कमी को पूरा करेंगे।
2 of 11
shubhman and vijay
जिन दो खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हुई है, उनमें से एक विजय शंकर हैं और दूसरे खिलाड़ी का नाम हैं शुभमन गिल। विजय शंकर को जहां कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है, वहीं शुभमन गिल के लिए यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का शानदार मौका मिला है।
3 of 11
shubhman gill
शुभमन गिल वही प्लेयर हैं जिन्होंने देश को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया था। 30 जनवरी 2018 को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन के नाबाद 102 रनों ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और वर्ल्ड कप जिताया। इसके अलावा शुभमन ने वर्ल्ड कप में किसी भी मैच में 50 से नीचे का स्कोर नहीं किया। और तो और शुभमन ने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
शुभमन गिल
शुभमन अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद 2016 में नामिबिया के खिलाफ ऋषभ पंत ने 82 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
5 of 11
shubhman and kohli
अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल का जलवा ऐसा रहा कि लोग उनकी तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करने लगे। शुभमन गिल का स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और पंच फैंस को विराट कोहली की याद दिलाने लगा। अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले लीग मैच में 63 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर शॉ ब्रिगेड ने कंगारुओं को 100 रन से मात दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।