फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreys Iyer and Amelia kerr wins ICC player of the month award for February

ICC Player of The Month: श्रेयस अय्यर बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, महिलाओं में न्यूजीलैंड की अमेलिया ने जीता अवॉर्ड

Mon, 14 Mar 2022 04:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। वहीं महिला विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ कमाल करने वाली अमेलिया केर ने भी यह खिताब जीता है। 
 

विज्ञापन
Shreys Iyer and Amelia kerr wins ICC player of the month award for February
श्रेयस अय्यर और अमेलिया केर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर ने प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम किया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने फरवरी के महिने में शानदार प्रदर्शन के चलते यह खिताब जीता है। 27 साल के अय्यर ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उनके अलावा यूएई के बल्लेबाज वृत्य अरविंद और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेन्द्र सिंह भी रेस में शामिल थे, लेकिन अंत में अय्यर ने यह खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 80 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके बाद टी-20 में उन्होंने 16 गेंद में 25 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने सही तरीके से अपना जलवा दिखाया। 
विज्ञापन

Image
तीसरे नंबर पर आकर किया कमाल
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अय्यर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। तीन मैचों की सीरीज के हर मैच में उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाए। पूरी सीरीज में उनके बल्ले से कुल 204 रन निकले, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 174 का था। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आईसीसी रैंकिंग में भी उन्हें इसका फायदा मिला और टी-20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में वो 27वें पायदान से 18वें स्थान पर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की नई स्टार बनी अमेलिया केर
कीवी ऑलराउंडर अमेलिया केर ने भारत की मिताली राज और दीप्ती शर्मा को पीछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कीवी ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। 21 साल की अमेलिया ने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से सीरीज में 353 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 117 का था। उन्होंने अपना लेग स्पिन गेंदबाजी से भी प्रभावित किया और सीरीज में सात विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed