फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer survives after bails fail to dislodge in India vs Bangladesh 1st Test, watch video

IND vs BAN: किस्मत हो तो श्रेयस जैसी, इबादत की तेज गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी, फिर भी नहीं गिरी गिल्ली, VIDEO

Wed, 14 Dec 2022 07:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Dec 2022 07:56 PM IST
सार

श्रेयस और फील्डिंग टीम को लगा कि श्रेयस आउट हो गए। बांग्लादेश की टीम जश्न भी मनाने लगी, लेकिन फिर श्रेयस ने देखा कि बेल्स स्टंप्स से गिरी नहीं थी। ऐसे में श्रेयस को जीवनदान मिला।

विज्ञापन

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटोग्राम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 278 रन बना लिए हैं। दिन की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर आउट हुए। वहीं, श्रेस अय्यर 169 गेंदों में 82 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, भारतीय पारी के 84वें ओवर में श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिला। इस ओवर में बांग्लादेश के तूफानी गेंदबाज इबादत हुसैन गेंदबाजी के लिए, जो लगातार 140+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर हैं। ओवर की पहली गेंद के बाद ऑन फील्ड अंपायर को लगा कि स्ट्राइक एंड पर स्टंप्स पर लगी गिल्लियों में से एक चमक नहीं रही है, या यूं कहें ब्लिंक नहीं कर रही है। बेल्स के ब्लिंक करने से आउट या नॉटआउट के फैसले में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अंपायर ने मैच रोककर नए बेल्स लाने को कहा और एक बेल को हटाकर नई लगाई गई। इसके बाद तीन गेंदें और फेंकी गईं। पांचवीं गेंद पर इबादत ने 135+ की रफ्तार से बेहतरीन इनस्विंग गेंद की, जिसे स्ट्राइक पर मौजूद श्रेयस अय्यर पढ़ नहीं पाए। गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। श्रेयस और फील्डिंग टीम को लगा कि श्रेयस आउट हो गए। बांग्लादेश की टीम जश्न भी मनाने लगी, लेकिन फिर श्रेयस ने देखा कि बेल्स स्टंप्स से गिरी नहीं थी।

GettyImages-1245600933
विज्ञापन

इबादत और बांग्लादेश की पूरी टीम यह देखकर चौंक गई और उन्हें यकीन नहीं हुआ। गेंद स्टंप्स पर तो लगी, जिससे बेल्स हिली तो सही, लेकिन नीचे गिरी नहीं। इससे श्रेयस बच गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई कि श्रेयस आउट क्यों नहीं हुए, जबकि बेल्स डिसलोकेट हुई थीं। दरअसल, क्रिकेट के एमसीसी कानूनों के कानून 29.1 के मुताबिक, बल्लेबाज को आउट देने के लिए बेल्स के पूरी तरह से स्टंप्स से हटने पर ही आउट दिया जाता है। नियम के मुताबिक, विकेट तब गिरता है जब स्टंप के ऊपर से कम से कम एक बेल पूरी तरह से हट जाए, या एक या एक से अधिक स्टंप जमीन से हटा दिया जाए।

इन दोनों में से कोई भी स्थिति उस वक्त नहीं घटी। ऐसे में ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। इसका फायदा उठाकर श्रेयस नाबाद लौटे। श्रेयस शतक की ओर बढ़ रहे हैं और 18 रन दूर हैं। उन्होंने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। अपनी पारी में श्रेयस ने अब तक 10 चौके लगाए हैं। इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। शुभमन 20 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल भी 22 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी निभाई। पंत अर्धशतक से चूक गए और 45 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने फिर श्रेयस के साथ मिलकर 149 रन की साझेदारी निभाई। 

पुजारा ने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को तैजुल इस्लाम ने तोड़ा। पुजारा ने 203 गेंदों में 11 चौके की मदद से 90 रन की पारी खेली। वह शतक से चूक गए। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर तैजुल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, मेहदी को दो विकेट मिले हैं। खालिद अहमद को एक विकेट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed