फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer returned to competitive cricket with a brilliant 82-run innings in the Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy: चोट के बाद वापसी पर चमके श्रेयस अय्यर, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी

Tue, 06 Jan 2026 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Jan 2026 03:51 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर ने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए चमक बिखेरी। श्रेयस ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा।

विज्ञापन
Shreyas Iyer returned to competitive cricket with a brilliant 82-run innings in the Vijay Hazare Trophy
श्रेयस अय्यर - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए चमक बिखेरी। मुंबई के लिए खेलते हुए श्रेयस ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। श्रेयस ने 53 गेंदों पर 82 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपनी फॉर्म साबित की। श्रेयस ने अक्तूबर 2025 के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे जिस कारण मैदान से बाहर चल रहे थे। 
विज्ञापन

श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी थी चोट 
श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रेयस की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। श्रेयस ने बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब पूरा किया था। श्रेयस ने दो जनवरी 2026 को अपना पहला 50 ओवर का रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था जिसके बाद उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशीर और सूर्यकुमार के साथ निभाई साझेदारी
श्रेयस ने मुंबई के लिए खेलते हुए अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। श्रेयस उस वक्त बल्लेबाजी के लिए उतरे जब मुंबई ने आठ ओवर की समाप्ति के बाद विकेट पर 55 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 15 और सरफराज खान 21 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। श्रेयस ने फिर मुशीर खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी की। फिर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 65 रन जोड़े। श्रेयस शतक लगाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कुशाल पाल ने उनकी पारी का अंत किया। श्रेयस इस मैच में शार्दुल ठाकुर की अनुपस्थिति में मुंबई टीम की कमान संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल 
बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस सीरीज के लिए श्रेयस को भी टीम में जगह मिली थी। श्रेयस का खेलना हालांकि, फिटनेस पर निर्भर करेगा। श्रेयस को इस सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रेयस ने फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित की है। इससे उनके सीरीज में उपलब्ध रहने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed