{"_id":"64da231db480f2017a01d057","slug":"shreyas-iyer-kl-rahul-working-hard-to-gain-fitness-and-return-in-team-india-for-asia-cup-rishabh-pant-story-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: एशिया कप में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे श्रेयस-राहुल, साथ में की बैटिंग, पंत ने शेयर किया VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: एशिया कप में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे श्रेयस-राहुल, साथ में की बैटिंग, पंत ने शेयर किया VIDEO
Mon, 14 Aug 2023 06:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:20 PM IST
सार
राहुल और श्रेयस दोनों फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में एनसीए में चोट से उबर रहे ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल और श्रेयस एकसाथ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। टूर्नामेंट के लिए जहां पाकिस्तान और बांग्लादेश ने स्क्वॉड का एलान कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता अब तक कुछ खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस को लेकर संशय की स्थिति में हैं। इस वजह से अब तक टीम की घोषणा नहीं की गई है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को फिटनेस हासिल करने को लेकर डेडलाइन दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद से दोनों ने वापसी को लेकर अपनी कोशिश तेज कर दी है। राहुल और श्रेयस दोनों फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में एनसीए में चोट से उबर रहे ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल और श्रेयस एकसाथ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल और श्रेयस एशिया कप के लिए भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर सोमवार को पंत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल और श्रेयस बैटिंग प्रैक्टिस करते देखे जा सकते हैं। पंत ने संकेत दिए हैं कि राहुल और श्रेयस जल्द वापसी कर सकते हैं। पंत ने इसके कैप्शन में लिखा- काफी समय बाद लाइव क्रिकेट देखकर अच्छा लगा। इस हफ्ते के अंत तक एशिया कप के लिए टीम की घोषणा हो सकती है। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। पहले मैच में पाकिस्तान की टीम मुल्तान में नेपाल से भिड़ेगी। इस साल एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मेट में खेला जाएगा। चार मैच पाकिस्तान और नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
🚨 KL Rahul & Shreyas Iyer in the midst of a match simulation exercise at the KSCA ‘B’ grounds.
— Deepanshu Thakur (@realdpthakur17) August 14, 2023
🎥: Rishabh Pant/Instagram#KLRahul #ShreyasIyer #AsiaCup2023 pic.twitter.com/rDZVfWMpVj
पंत फिलहाल रिहैब में हैं और वह पिछले साल दिसंबर में हुए कार हादसे की चोट से रिकवर कर रहे हैं। पंत ने भी फिटनेस हासिल करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, वह इस पूरे साल एक्शन में नहीं दिख सकते हैं। पंत को ठीक होने में कुछ और महीने का वक्त लग सकता है। 24 साल का यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हादसे की वजह से आईपीएल भी नहीं खेल पाया था। आईपीएल के दौरान ही राहुल की जांघ में चोट लगी थी, जिसकी बाद में सर्जरी हुई। वहीं, श्रेयस की कमर में चोट था। उन्हें भी सर्जरी करानी पड़ी थी।