पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह इस प्रारूप में 10 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक टी-20 में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले बल्लेबाज हैं।
शोएब मलिक ने टी-20 में रचा इतिहास, पत्नी सानिया ने भावुक होकर लिखी ये बात
शोएब मालिक के इस खास उपलब्धि पर उनकी पत्नी व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। सानिया ने ट्वीट कर लिखा, 'धैर्य, कड़ी मेहनत, त्याग और विश्वास। हमें बहुत गर्व है शोएब मलिक।' बता दें कि आईसीसी ने मैच के दौरान का वीडियो शेयर कर मलिक को बधाई दी।
👏🏽💪🏽 Longevity ,patience ,hard work ,sacrifice and belief @realshoaibmalik ❤️ so proud 🙌🏽 https://t.co/XpOsPqpzXy
— Sania Mirza (@MirzaSania) October 10, 2020
बता दें कि शोएब मलिक ने यह उपलब्धि घरेलू टूर्नामेंट खेलने के दौरान हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल टी-20 लीग में शनिवार को 44 गेंद पर 74 रन की पारी खेली और टी-20 में 10 हजार रन (10,027 रन) पूरा किया। दरअसल, टी-20 में 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का है। गेल ने नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 396 पारियों में 13296 रन बनाए हैं।
वहीं, दूसरे नंबर पर कैरेबियाई खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने टी-20 में 462 परियों में 10370 रन बनाए हैं। वहीं, शोएब मालिक ने 395 परियों में 10000 रन का आंकड़ा छुआ, जबकि शोएब मालिक के नाम इस फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं है।
मलिक ने पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए 35 टेस्ट (1898 रन), 287 वनडे (7534 रन) और 116 टी-20 (2335 रन) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मलिक ने साल 2019 में वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।