फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar remembers when he dropped Sachin said Indian would have banned me

Shoaib-Sachin Story: सचिन को उठा नहीं पाए थे शोएब, बोले- अगर उसे चोट लगती तो कभी भारत नहीं आ पाता

Fri, 17 Dec 2021 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 05:29 PM IST
सार

शोएब अख्तर ने बताया कि एक बार सचिन तेंदुलकर उनके हाथ से गिर गए थे और अगर उन्हें चोट लगती तो शायद कभी भी उन्हें भारत आने का मौका नहीं मिलता। 
 

विज्ञापन
Shoaib Akhtar remembers when he dropped Sachin said Indian would have banned me
शोएब अख्तर और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन से जुड़ी एक घटना को याद किया है, जब वो मास्टर ब्लास्टर को ठीक से उठा नहीं पाए थे। यह घटना साल 2007 में हुई थी, जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ पांच वनडे और तीन टेस्ट खेलने के लिए आया था। इस सीरीज के दौरान उन्होंने मजाक में सचिन को उठाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर पाए और तेंदुलकर उनके हाथ से फिसलकर नीचे गिए गए। इसके बाद शोएब डर गए थे कि अगर सचिन को चोट लग गई तो भारतीय उन्हें कभी भी अपने देश में नहीं घुसने देंगे। 
विज्ञापन


जब शोएब ने सचिन को नीचे गिराया था तब हरभजन और युवराज सिंह भी वहां थे। इन दोनों ने उनसे पूछा कि आप क्या कर रहे हैं। इसके जवाब में शोएब ने कहा कि मुझे खुद नहीं पता। यह बस हो गया। 
विज्ञापन


मुझे डर था कि भारतीय जिंदा जला देंगे
शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जब सचिन उनके हाथ से गिरे थे तब वो काफी डर गए थे। उन्होंने बताया "मैंने मन ही मन सोचा कि मैं गया काम से। मुझे डर था कि सचिन चोटिल हुए तो मुझे कभी भी भारत का वीजा नहीं मिलेगा या फिर भारतीय मुझे जिंदा जला देंगे।" इसके बाद शोएब ने सचिन को गले लगाया और उनका हाल चाल पूछा। सचिन ठीक थे और यह सुनकर शोएब ने राहत की सांस ली। इसके बाद सचिन ने मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी। इसे याद करते हुए शोएब ने मजाक में कहा कि उस समय वो चाहते थे कि सचिन चोटिल होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब अख्तर के लिए भारत की अहमियत बहुत ज्यादा है। वो उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा भारत से ही आता है। यहां टीवी शो और अन्य कार्यक्रमों के जरिए वो काफी पैसा कमाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed