फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar reacts after Pakistan 10 wicket win; Babar Azam, Rizwan; Compares it to IND Vs PAK T20 WC 2021

VIDEO: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद शोएब अख्तर का बड़बोलापन, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कही यह बात

Fri, 23 Sep 2022 07:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Sep 2022 07:32 PM IST
सार

पाकिस्तान टीम की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर पाक फैन्स ने टीम की जमकर तारीफ की। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बाबर और रिजवान की हालिया आलोचना पर तंज कसा, वहीं तेज गेंदबाज वसीम अकरम कप्तान बाबर के प्रदर्शन से खुश दिखे।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar reacts after Pakistan 10 wicket win; Babar Azam, Rizwan; Compares it to IND Vs PAK T20 WC 2021
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की जीत पर बयान दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने गुरुवार रात कराची में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में रिकॉर्ड रन चेज किया। उन्होंने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की। बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा शतक जड़ा, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत पाकिस्तान ने 200 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
विज्ञापन


PAK vs ENG: बाबर-रिजवान ने 203 रन की साझेदारी कर बनाए कई विश्व रिकॉर्ड, रोहित-धवन और राहुल को भी पीछे छोड़ा
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर पाक फैन्स ने टीम की जमकर तारीफ की। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बाबर और रिजवान की हालिया आलोचना पर तंज कसा, वहीं तेज गेंदबाज वसीम अकरम कप्तान बाबर के प्रदर्शन से खुश दिखे। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम की जमकर तारीफ की। शोएब ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से हारने के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना की थी। 

IPL 2023: अगले सीजन के लिए दिसंबर में हो सकती है नीलामी, चेन्नई ने जडेजा के लिए ठुकराया दिल्ली का ऑफर

Shoaib Akhtar reacts after Pakistan 10 wicket win; Babar Azam, Rizwan; Compares it to IND Vs PAK T20 WC 2021
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला
साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम को भी खराब फैसला बताया था। हालांकि, अब उनके सुर बदल चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के बाद बड़बोलापन दिखाते हुए उसकी तुलना पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत से कर दी। शोएब ने कहा कि इस मैच ने उन्हें भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की करारी जीत की याद दिला दी।
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने कहा- पाकिस्तान की विशेषता ये थी की उन्होंने बिना विकेट खोए जीत हासिल की। ये पाकिस्तान ने पहली दफा नहीं किया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इसी तरह.. याद होगा वो पिछले साल हिंदुस्तान को मारा था (आपको याद होगा कि पाकिस्तान ने पिछले साल भारत को कैसे हराया था)। ट्विटर पर शोएब अख्तर ने वीडियो शेयर किया और यह कहते हुए सुनाई दिए।

Babar Azam Record: विराट की राह चले बाबर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने

Shoaib Akhtar reacts after Pakistan 10 wicket win; Babar Azam, Rizwan; Compares it to IND Vs PAK T20 WC 2021
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अख्तर ने पाकिस्तान के मध्य-क्रम पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा- जब रिजवान का थोड़ा समर्थन मिलता है तो बाबर भी खूब रन बनाने लगते हैं। मुझे लगता है कि आने वाले समय में पाकिस्तान का जो मध्य-क्रम है, जिसकी मैं बात करता रहता हूं वहां पर थोड़ी कमजोरियां हैं। पाकिस्तान को इस पर ध्यान चाहिए और देखना चाहिए। उपमहाद्वीप की विकेट..यहां पर 200 पर 200 बनना सामान्य चीज है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के साथ पाकिस्तान ने सात मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी कर दिया है। इंग्लैंड ने पहले मुकाबले को छह विकेट से जीता था।

BCCI AGM 2022: मुंबई में 18 अक्तूबर को होगी बीसीसीआई की एजीएम, अध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए भी होंगे चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed