{"_id":"67bd31b600faebd94507306b","slug":"shoaib-akhtar-lashed-out-at-babar-azam-and-pakistan-team-after-their-poor-performance-in-champions-trophy-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: बाबर आजम पर जमकर बरसे शोएब अख्तर, बताया 'फ्रॉड'; प्रशंसकों से बोले- आपने गलत हीरो चुने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: बाबर आजम पर जमकर बरसे शोएब अख्तर, बताया 'फ्रॉड'; प्रशंसकों से बोले- आपने गलत हीरो चुने
Tue, 25 Feb 2025 08:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:28 AM IST
सार
बाबर इस मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सके थे और 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने पांच चौके लगाए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर बाबर को आउट किया था।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : PCB
विस्तार
भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार पर पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की आलोचना की है और कहा कि पाकिस्तानी प्रशंसकों ने गलत खिलाड़ियों को अपना हीरो चुना है। रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
सस्ते में आउट हुए थे बाबर
बाबर इस मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सके थे और 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने पांच चौके लगाए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर बाबर को आउट किया था। अख्तर ने कहा कि महान सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने से विराट कोहली का कद बढ़ गया, जबकि उन्होंने क्रिकेट की रक्षात्मक शैली के लिए जाने जाने वाले खिलाड़ी को सम्मान देने के लिए बाबर की आलोचना की।

पाकिस्तान टीम की बात करना पसंद नहीं करते शोएब
अख्तर ने कहा, हम लोग बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हैं। अब मुझे बताइए कि कोहली का हीरो कौन है? सचिन तेंदुलकर जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और कोहली उनकी विरासत के पीछे भाग रहा है। बाबर आजम का हीरो कौन है? टुक-टुक। आपने गलत हीरो चुने हैं, आपके सोचने का तरीका गलत है और आप शुरुआत से ही फ्रॉड हैं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बात करना भी पसंद नहीं करता हूं। मैं सिर्फ इसलिए बात करता हूं क्योंकि मुझे इसके पैसे मिलते हैं। यह समय की बर्बादी है। मैंने उन कप्तानों के साथ काम किया है, जिनका व्यक्तित्व दिन में तीन बार बदलता था।

ग्रुप चरण में ही थमा पाकिस्तान का सफर
पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब के बचाव के इरादे से उतरा था। लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान का भारत से सामना हुआ और टीम उस मैच में भी वापसी नहीं कर सकी। पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय टीम ने इसे 45 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

भारत के खिलाफ हार से पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल हो गई थी, लेकिन सोमवार को न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर जीत के साथ ही गत चैंपियन टीम का सफर आधिकारिक रूप से ग्रुप चरण में ही थम गया। पाकिस्तान का टूर्नामेंट में आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को है। पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है क्योंकि उसने भी दोनों मुकाबले गंवाए हैं।