आखिर क्यों मैथ्यू हेडन को बुरी तरह मारना चाहते थे शोएब अख्तर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को बुरी तरह मारना चाहते थे।
अख्तर ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स के साथ सवाल-जवाब में ये बड़ा खुलासा किया। पहले तो अख्तर ने बल्लेबाज के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन बाद में फैंस की गुजारिश के बाद उन्होंने हेडन के नाम का खुलासा किया।
रावलपिंडी एक्सप्रेस ने ट्विटर पर 19 बल्लेबाजों को रिटायर्ड हर्ट करने वाला पोस्ट किया और बताया कि सिर्फ एक बार उन्होंने बल्लेबाज को चोटिल करने में सबसे ज्यादा मजा आया। उन्होंने कहा, 'अपने खेलने वाले दिनों में मैं मैथ्यू हेडन को बुरी तरह मारना चाहता था और प्रैक्टिस व टेस्ट में मैंने ऐसा किया भी। अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।'
Did u know about this fact that have injured more batsman,s then any 1
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 24, 2017
which i never enjoyed it but apart-from 1 guess who is it ?? pic.twitter.com/N9wJ8axV8s
It was Matthew Hayden I wanted to hit badly during my playing days & I did that many times during test & practice games&now we r best mates.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 25, 2017
धोनी भी खाते थे अख्तर से खौफ
अख्तर ने अगले ट्वीट में कहा, 'अब हम अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगता है कि वो बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।'
But now we are best of friends now & I think he's 1 of the most generous & kind human being I ever met is Matthew Hayden.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 25, 2017
दोनों खिलाड़ियों के बीच 1999 में जबर्दस्त टसल हुई थी जब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। हेडन उस समय शानदार फॉर्म में थे। इसके बाद 2004 में पांच मैचों की सीरीज में शोएब ने तीन बार हेडन को अपना शिकार बनाया था। इस सीरीज में काफी स्लेजिंग हुई थी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि उन्हें सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर लगते थे।