{"_id":"5c49b217bdec227371484e1a","slug":"shoaib-akhtar-angry-on-sarfaraz-ahmed-for-racist-attack-on-phehlukwayo","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोएब अख्तर ने पाक कप्तान को लताड़ा, द. अफ्रीकी खिलाड़ी पर किया था नस्लवादी हमला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शोएब अख्तर ने पाक कप्तान को लताड़ा, द. अफ्रीकी खिलाड़ी पर किया था नस्लवादी हमला
Thu, 24 Jan 2019 06:09 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
शोएब अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हरफनमौला एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लताड़ा। शोएब ने कहा कि सरफराज का बर्ताव बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैने जो सुना है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है। यह काफी दुखद है। कप्तान के इन नस्लवादी बयानों की मैं कड़ी आलोचना करता हूं।' उन्होंने कहा, 'उसने भावावेग में ऐसा कह दिया होगा लेकिन ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उसे इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन
'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' वेबसाइट के अनुसार सरफराज ने कहा था, 'अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी है। क्या पढवा के आया है आज।' सरफराज ने हालांकि अपने इस बयान के लिए ट्वीटर पर माफी मांग ली है ।
विज्ञापन