{"_id":"6794d27e267ab8c6e30bdc9b","slug":"shivam-dube-is-set-to-replace-nitish-kumar-reddy-in-the-indian-squad-for-last-three-t20-against-england-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चोटिल नीतीश रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे रिंकू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चोटिल नीतीश रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे रिंकू
Sat, 25 Jan 2025 05:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jan 2025 05:31 PM IST
सार
नीतीश के इस तरह बाहर होने के मतलब है कि वह अब आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखेंगे। इससे पहले भी नीतीश जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उस वक्त भी दुबे ने उनकी जगह ली थी।
विज्ञापन
शिवम दुबे-तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि रिंकू सिंह भी चोट के कारण दूसरे और तीसरे टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दोनों खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
सीधे आईपीएल में खेलते दिखेंगे नीतीश
नीतीश के इस तरह बाहर होने के मतलब है कि वह अब आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखेंगे। इससे पहले भी नीतीश जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उस वक्त भी दुबे ने उनकी जगह ली थी। माना जा रहा है कि दुबे राजकोट में 28 जनवरी को होने वाले तीसरे टी20 से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।
नीतीश के इस तरह बाहर होने के मतलब है कि वह अब आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखेंगे। इससे पहले भी नीतीश जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उस वक्त भी दुबे ने उनकी जगह ली थी। माना जा रहा है कि दुबे राजकोट में 28 जनवरी को होने वाले तीसरे टी20 से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबे आखिरी बार पिछले साल श्रीलंक के खिलाफ भारत के लिए खेले थे और उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। उन्होंने हाल ही में रिहैब के बाद घरेलू क्रिकेट से मैदान पर वापसी की थी। नीतीश के हाल ही किए गए प्रदर्शन के कारण दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। वह मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे जिसे जम्मू कश्मीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। शिवम ने भारत के लिए अब तक 33 टी20 मुकाबले खेले हैं और करीब 135 के स्ट्राइक रेट से 448 रन बनाए हैं और 11 विकेट झटके हैं।
नीतीश को शुक्रवार को यह चोट लगी जब भारतीय टीम चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए अभ्यास कर रही थी। बीसीसीआई के अनुसार, 'रेड्डी चोट प्रबंधन के लिए बंगलुरू में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र रवाना होंगे।' 21 साल के रेड्डी को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने में लगभग चार सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। इस बीच बीसीसीआई ने यह भी कहा कि निचले क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। रिंकू सिंह के कवर के तौर पर रमनदीप सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीमः
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन संदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन संदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह