{"_id":"cdb3354c-cfa8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shilpa-and-raj-kundra-played-much-speculation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, शिल्पा और राज कुंद्रा ने कितना खेला सट्टा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए, शिल्पा और राज कुंद्रा ने कितना खेला सट्टा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मालिक राज कुंद्रा पिछले तीन आईपीएल सीजन से सट्टेबाजी पर पैसा लगा रहा था।
विज्ञापन
वहीं, राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा ने इसी सीजन में केवल एक मैच में सट्टा लगाया।
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि शिल्पा ने जयपुर में खेले गए मैच में एक लाख रुपये का सट्टा खेला था। राज कुंद्रा तीन आईपीएल से सट्टेबाजी पर पैसा लगा रहा था।
आईपीएल-4 में 50 लाख रुपये, आईपीएल-5 में 40 लाख और आईपीएल-6 में 12.30 लाख रुपये सट्टेबाजी में लगाए। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज कुंद्रा ने ज्यादातर अपनी टीम आरआर के मैचों में ही सट्टा खेला था।
विज्ञापन
आईपीएल-6 में आरआर ने कुल 16 मैच खेले थे और टीम ने 11 मैचों में जीत हासिल की थी। ऐसे में पुलिस कुंद्रा के बयान पर विश्वास नहीं कर रही है कि उसे सट्टेबाजी में घाटा हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि अभी राज के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं है।