Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan Wife Ayesha Mukherjee Announces Divorce With Team India Cricketer on Instagram

छूटा नौ साल का साथ: पत्नी आयशा मुखर्जी ने शिखर धवन से लिया तलाक? सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Tue, 07 Sep 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Wife Ayesha Mukherjee Announces Divorce With Team India Cricketer on Instagram
पत्नी आयशा मुखर्जी संग शिखर धवन - फोटो : file pic

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच तलाक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इस मामले में शिखर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, 'एक बार तलाक हो चुका है। लग रहा था कि दूसरी बार बहुत कुछ दांव पर लगा था। बहुत कुछ साबित करना था। इसलिए, जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था। मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है फिर भी मेरा दो बार तलाक हो गया। जब पहली बार मेरा तलाक हुआ, तब मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे नाकाम हो गई हूं।'

विज्ञापन


आयशा ने आगे लिखा, 'मुझे लगा जैसे मैंने सबको नीचा दिखाया है और स्वार्थी जैसा भी लगा। मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं, अपने बच्चों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने ईश्वर को भी अपमानित किया। तलाक काफी गंदा शब्द था।' इससे पहले दोनों के रिश्ते में तनातनी की खबरें आई थीं। दोनों ने एकदूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं, आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शिखर की तस्वीरों को भी हटा दिया था। वहीं, धवन के अकाउंट पर आयशा की तस्वीरें थीं।
विज्ञापन


ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया। शिखर धवन से उनकी पत्नी आयशा 10 साल बड़ी हैं लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aesha Mukerji (@apwithaesha)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed