{"_id":"599d485a4f1c1b73568b4b86","slug":"shikhar-dhawan-thinks-that-sri-lankan-pacer-malinga-is-now-going-to-be-old","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिखर धवन अब श्रीलंका के इस गेंदबाज को नहीं मानते 'खतरनाक' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर धवन अब श्रीलंका के इस गेंदबाज को नहीं मानते 'खतरनाक'
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 23 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि श्रीलंका का यह खतरनाक गेंदबाज अब पहले की तरह घातक नहीं रहा। धवन बात कर रहे हैं लसिथ मलिंगा की। धवन ने कहा कि लसिथ मलिंगा का जादू अब चल नहीं पा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कभी उनकी घातक बॉलिंग श्रीलंका को हारते हुए मैच जिता देती थीं लेकिन अब उनकी रंगत उड़ी उड़ी नजर आ रही है।
क्रिकट्रेकर के अनुसार इंडिया के चमकीले ओपनर शिखर धवन ने मलिंगा के ऐसे लचर प्रदर्शन पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। धवन ने कहा कि मलिंगा में शायद अब वो दम नहीं रहा। उनकी गेंद में अब स्विंग और तेजी नहीं है।
विज्ञापन
क्रिकट्रेकर के अनुसार इंडिया के चमकीले ओपनर शिखर धवन ने मलिंगा के ऐसे लचर प्रदर्शन पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। धवन ने कहा कि मलिंगा में शायद अब वो दम नहीं रहा। उनकी गेंद में अब स्विंग और तेजी नहीं है।
विज्ञापन
वन डे में मलिंगा के 298 विकेट हैं
मलिंगा
- फोटो : cricindex.com
33 साल के मलिंगा ने दांबुला में अपना 200 वां वन डे खेला है। उन्होंने 298 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के क्रिकेट प्रेमी सोच रहे थे कि दांबुला में वह अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे पर ऐसा हो नहीं सका। मलिंगा ही नहीं श्रीलंका का कोई गेंदबाज सफल नहीं हो सका। भारत का एक मात्र विकेट रन आउट के रूप में गिरा। मलिंगा की गेंदों को आसानी से शिखर धवन और विराट कोहली ने सीमा के बाहर पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 197 रन की अविजित साझेदारी की। पहले वन डे में दांबुला में मलिंगा ने 8 ओवरों में 52 रन दिए।
मलिंगा की वापसी शानदार नहीं रही
मलिंगा
- फोटो : mirror sports
मलिंगा की वन डे वापसी शानदार नहीं रही है। मलिंगा ने वन डे टीम में लौटने के बाद 6 मैच में महज 4 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के अलावा वह जिंबाब्बे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी वह कुछ विशेष नहीं कर पाए हैं। पिछले 9 मैचों में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। यह प्रदर्शन धवन के कथन को सच ठहरा रहे हैं।
शारीरिक रूप से थके लग रहे
लसिथ मलिंगा
मलिंगा में पहले की तरह फुर्ती नहीं दिख रही। गेंद अब उनकी सही जगह पिच नहीं करती। पिचिंग के साथ स्विंग में भी वह कमजोर हो गए हैं। यार्कर अब उनकी घातक नहीं रही। एक समय जिन वजहों से उनकी गेंद घातक हो जाती थीं वह सभी चीजें अब उनकी गेंदबाजी में नहीं दिखती हैं।
ऐसा रहा है पूरा कैरियर
लसिथ मलिंगा
- फोटो : Cricket Country
मलिंगा ने 30 टेस्ट में 101 विकेट लिए हैं। टी-20 में वह काफी घातक रहे हैं। इस फटाफट संस्करण में उन्होंने 67 मैचों में 89 विकेट लिए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। लेकिन पिछले संस्करण में पहले की तरह वह घातक नजर नहीं आए हैं। कभी मुंबई इंडियंस की जीत में मलिंगा का योगदान सबसे अधिक होता था।