फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan Summoned by ED in Alleged Illegal Betting App Money Laundering Case

Shikhar Dhawan Summoned: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से ED की पूछताछ; गैरकानूनी बेटिंग एप केस में दर्ज करवाया बयान

Thu, 04 Sep 2025 12:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Sep 2025 12:53 PM IST
सार

ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Summoned by ED in Alleged Illegal Betting App Money Laundering Case
शिखर धवन - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से एक कथित अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ कर रही है। यह मामला वन-एक्स-बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ईडी ने धवन को गुरुवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप से प्रमोशन और एंडोर्समेंट के जरिए क्या संबंध रहे हैं। धवन की पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई और उन्होंने जांचकर्ताओं के सामने बयान दर्ज कराया। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला क्या है?
39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम इस एप से कुछ विज्ञापनों के जरिए जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि उनकी इस एप से क्या भूमिका या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और धवन का बयान भी इसी अधिनियम के तहत ही दर्ज की जाएगी। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह जांच कथित रूप से अवैध बेटिंग एप 1xBet से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

रैना से भी हो चुकी पूछताछ
इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इसी मामले में दिल्ली में सवाल-जवाब किए गए थे। इसके अलावा, कुछ अन्य कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। पिछले महीने, ईडी ने एक अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप परिमैच से जुड़े मामले में कई राज्यों में छापेमारी भी की थी।

विज्ञापन

करोड़ों की ठगी का आरोप
ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। 

ईडी के रडार पर और कौन?
शिखर धवन पर अब तक किसी ठोस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईडी की पूछताछ से साफ है कि एजेंसी इस मामले में गहराई से जांच करना चाहती है। आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। मार्केट रिसर्च एजेंसियों और जांच करने वाली संस्थाओं का अनुमान है कि भारत में लगभग 22 करोड़ लोग अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से लगभग आधे (करीब 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं।

विशेषज्ञों का आकलन है कि भारत का ऑनलाइन बेटिंग बाजार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है और यह हर साल करीब 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। इसके अलावा, सरकार ने संसद को जानकारी दी कि साल 2022 से जून 2025 के बीच 1,524 निर्देश जारी किए गए, जिनमें ऑनलाइन बेटिंग और जुआ खेलने वाले प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed