फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan spotted with rumored girlfriend Sophie Shine amid dating speculations video goes viral

Shikhar Dhawan: डेटिंग की अटकलों के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ स्पॉट हुए शिखर धवन, वीडियो वायरल

Wed, 09 Apr 2025 06:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 09 Apr 2025 06:17 PM IST
सार

पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर हसते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan spotted with rumored girlfriend Sophie Shine amid dating speculations video goes viral
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan-sophieshine93(instagram)

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है। हालांकि, अब तक दिग्गज की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। इस बीच उन्हें एक बार फिर उसी लड़की के साथ स्पॉट किया गया जिसके साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं  हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB vs DC Playing 11: लय बरकरार रखने उतरेंगी दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें, विराट और स्टार्क पर होंगी नजरें    
विज्ञापन

साथ में मस्ती करते दिखे सोफी और शिखर
पिंकविला ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया जिसमें पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर हसते दिख रहे हैं। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है और वे जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार दिखे थे साथ
यह पहला मौका नहीं है जब सोफी शाइन और शिखर धवन साथ में किसी सार्वजनिक स्थान पर दिखे हैं। इससे पहले दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखा गया था। दोनों भारत का मुकाबला साथ में देखते नजर आए थे। वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए भी दुबई पहुंचीं थीं। उन्होंने इस मैच की तस्वीरें भी अपने इंस्टा हैंडल से साझा की थीं। 

कौन हैं सोफी शाइन?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोफी शाइन आयरलैंड से हैं और एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई की है। वर्तमान में वह नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में उपाध्यक्ष (सेकंड वाइस-प्रेसिडेंट) के रूप में काम करती हैं और अबू धाबी में रहती हैं।

ये भी पढ़ें: John Cena-Virat Kohli: विराट कोहली ने जॉन सीना के स्टाइल को किया कॉपी, मुरीद हुए WWE चैंपियन; साझा की तस्वीर    

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soph (@sophieshine93)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed