{"_id":"c8b1c952-8e1a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shikhar-dhawan-slams-fastest-century-in-debut-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवन का धमाका, बना डाले कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन का धमाका, बना डाले कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Mar 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के नए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने डेब्यू मैच में धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर क्रिकेट इतिहास में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन की शतकीय पारी को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
*शिखर धवन ने महज 85 गेंदों में 21 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। यह क्रिकेट इतिहास में डेब्यू टेस्ट मैच का सबसे तेज शतक है।
उन्होंने वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ के रिकॉर्ड को पीछा छोड़ा जिन्होंने जनवरी 2004 में केपटाउन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 93 गेंदों में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से शतक पूरा किया था।
विज्ञापन
*शिखर धवन डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के 13वें बल्लेबाज हैं। इनसे पहले सौरभ गांगुली, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, प्रवीण आमरे, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सुरेंद्र अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ, हनुमंत सिंह, अब्बास अली वेग, एजी कृपाल सिंह, दीपक सोधान और लाला अमरनाथ ने डेब्यू मैच में सैंकड़ा जड़ा था।
*धवन ने अपनी पारी में 137 रन का स्कोर पार करते ही डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। जबकि अभी भी वे क्रीज पर मौजद हैं। उन्होंने गुंडप्पा विश्वनाथ के रिकॉर्ड को तोड़ा।
*धवन की यह पारी पदार्पण टेस्ट में किसी भारतीय ओपनर का भी सर्वाधिक स्कोर है। पिछला सर्वश्रेष्ठ केसी इब्राहिम के नाम 85 रन था जो उन्होंने 1948 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
*दिल्ली के धवन इसके साथ ही लंच और चायकाल के बीच शतक पूरा करने वाले चौथे भारतीय खिलाडी बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि पाली उमरीगर. वीरेन्द, सहवाग.दो बार. और मोहम्मद अजहरूद्दीन को हासिल थी।
*धवन डेब्यू टेस्ट मैच में चौका जड़कर खाता खोलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
*धवन ने महज एक सत्र के 23 ओवर के खेल के दौरान 19 चौका जड़ा। ऐसा 2004 में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने केपटाउन टेस्ट में किया था।