फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan says Sri Lanka series a great opportunity for all of us to showcase talent

SL vs IND: श्रीलंका दौरे का सभी को इंतजार, कप्तान धवन बोले- नई चुनौती के लिए तैयार

Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
सार

शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। भुवनेश्वर कुमार टीम के उप कप्तान हैं। भारत को श्रीलंका से तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों में खेलना है। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को और समापन 25 जुलाई होगा।
 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan says Sri Lanka series a great opportunity for all of us to showcase talent
शिखर धवन - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान चुने गए शिखर धवन ने आगामी श्रृंखला को चुनौतीपूर्ण करार देते हुए रविवार को कहा कि इससे दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और मुख्य टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। धवन ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की उपस्थिति में टीम की रवानगी से पहले वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह बहुत अच्छी टीम है। हमारी टीम में सकारात्मकता है, विश्वास है और हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं।'

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, 'यह नई चुनौती है लेकिन इसके साथ ही यह हम सभी के लिए अपना कौशल दिखाने का शानदार मौका है। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है।' धवन ने कहा, 'हमारे पृथकवास के 13-14 दिन गुजर चुके हैं और खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं। हमारे पास तैयारी के लिए 10-12 दिन हैं।' नियमित कप्तान विराट कोहली और मुख्य टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण धवन श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। भुवनेश्वर कुमार टीम के उप कप्तान हैं। भारत को श्रीलंका से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और इतने ही टी-20 मैचों में खेलना है। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को और समापन 25 जुलाई होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें हार्दिक पंड्या तथा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी है। धवन ने टीम संयोजन के बारे में कहा, 'खिलाड़ी तैयार हैं और वे इन मैचों में खेलने के लिए बेताब है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल और अन्य टूर्नामेंटों में पहले ही खुद को साबित किया है।' पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'टीम युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed