फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan moves up two places to 16th, Virat Kohli remains second in ICC ODI rankings

ICC ODI Rankings: शिखर धवन ने लगाई लंबी छलांग, जानिए विराट कोहली कहां हैं

Wed, 21 Jul 2021 04:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 21 Jul 2021 04:05 PM IST
सार

बल्लेबाजों की रैंकिग में शिखर धवन (712 रेटिंग) को दो स्थान का फायदा हुआ है। इसके साथ ही वो 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (848 रेटिंग) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan moves up two places to 16th, Virat Kohli remains second in ICC ODI rankings
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

विस्तार

आईसीसी ने बुधवार को ताजा वन-डे रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजों की रैंकिग में शिखर धवन (712 रेटिंग) को दो स्थान का फायदा हुआ है। इसके साथ ही वो 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (848 रेटिंग) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। बता दें कि धवन श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में 86 रन की नाबाद पारी खेली थी। रैंकिंग में उन्हें इसी पारी का फायदा मिला है। वहीं, बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (817) बने हुए हैं। वहीं, पहले स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम (873) हैं।

विज्ञापन


रैंकिंग में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज, दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीसरा मैच और भारत और श्रीलंका के बीच पहले दो वन-डे के नतीजों को देखा गया है। गेंदबाजों में भारत के युजवेंद्र चहल (चार पायदान के फायदे से 20वें), श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (22 पायदान के फायदे से 36वें), दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी (आठ पायदान के फायदे से 39वें), आयरलैंड के सिमी सिंह (51वें स्थान पर) और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी (70वें स्थान पर) ऊपर की ओर बढ़ने में सफल रहे।

विज्ञापन

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को काफी फायदा मिला है। विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गए। उन्होंने सीरीज के अंतिम मैच में नाबाद 76 रन से कुल 176 रन जोड़े थे जिससे उन्हें चार पायदान का लाभ हुआ। इस साल अप्रैल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनने के बाद वह पहली बार शीर्ष 10 में पहुंचे।

लिविंगस्टोन ने 144 पायदान की छलांग लगाई और वह 27वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने चार साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद महज आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 27 साल के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंद में 103 रन की पारी) से कुल 147 रन जुटाए।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed