{"_id":"67fa884d6b609122c409877d","slug":"shikhar-dhawan-having-fun-with-rumored-girlfriend-sophie-shine-shared-a-funny-video-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shikhar Dhawan: रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ मस्ती करते दिखे शिखर धवन, साझा किया मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shikhar Dhawan: रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ मस्ती करते दिखे शिखर धवन, साझा किया मजेदार वीडियो
Sat, 12 Apr 2025 09:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:05 PM IST
सार
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दिग्गज की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। इस बीच उन्होंने सोफी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो साझा कर अफवाहों को बल दे दिया है।
विज्ञापन
शिखर-सोफी
- फोटो : Shikhar dhawan (instagram-videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दिग्गज की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है। इस बीच उन्होंने सोफी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो साझा कर अफवाहों को बल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में मस्ती करते दिखे सोफी और शिखर
पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अकसर फैंस के मनोरंजन के लिए मजेदार रील्स साझा करते हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक रील्स साझा की। इसमें दोनों पंजाबी गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'गब्बर इज बैक'। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

साथ में दिखे शिखर और सोफी
इससे पहले दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बुधवार को पिंकविला ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर हसते दिख रहे हैं।

कौन हैं सोफी शाइन?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोफी शाइन आयरलैंड से हैं और एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई की है। वर्तमान में वह नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में उपाध्यक्ष (सेकंड वाइस-प्रेसिडेंट) के रूप में काम करती हैं और अबू धाबी में रहती हैं।