{"_id":"59b15de34f1c1bef7f8b4b3f","slug":"shikhar-dhawan-gifts-a-personal-belonging-to-a-sri-lankan-fan-during-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर ने श्रीलंकाई फैन को दिया तोहफा, तस्वीर हो रही वायरल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर ने श्रीलंकाई फैन को दिया तोहफा, तस्वीर हो रही वायरल
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन का बल्ला श्रीलंका दौरे पर खूब चला। हालांकि सारीज के आखिरी वनडे और टी-20 मैच से पहले मां की खराब तबीयत की वजह से उन्हें वापस वतन लौटना पड़ा लेकिन इससे पहले अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने श्रीलंका में भी अपने कई फैन बना लिए।
हालांकि भारतीय क्रिकेटर दुनियाभर में लोकप्रिय हैं और उनके हर जगह फैन हैं। ऐसे में श्रीलंका में फैन होना कोई नई बात नहीं है। कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज के बाद श्रीलंकाई फैन्स का उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। ऐसे में शिखर धवन ने अपने एक जबरा फैन को अपना चश्मा गिफ्ट कर दिया। फैन का नाम मोहम्मद निलाम है। शिखर ने वनडे सीरीज के किसी एक मैच के बाद फैन को चश्मा गिफ्ट किया था। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तस्वीर में धवन फैन को अपने हाथों से चश्मा पहनाते दिख रहे हैं। ऐसे में यह तस्वीर सबकी चर्चा का विषय बन गई है। शिखर के लिए श्रीलंका दौरा बेहद शानदार रहा है। शिखर ने टेस्ट सीरीज में दो और वनडे में एक शतक जड़ा। ऐसे में कई मायने में उनके लिए श्रीलंका दौरा यादगार हो गया है।