फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneshwar kumar leaves india with a shot at victory in mohali test

मोहाली टेस्ट: भारत ने कसा ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा

Sun, 17 Mar 2013 05:14 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 17 Mar 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar leaves india with a shot at victory in mohali test

बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं। नॉथन लियोन 4 और फिलिप ह्यूजेस 53 रनों पर नाबाद रहे।
विज्ञापन


हालांकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी पहली पारी के आधार पर भारत से 16 रन पीछे है जबकि उसके सात खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर का कहर
पहली पारी में भारत से 91 रनों से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई।

भुवनेश्वर कुमार ने डेविड वार्नर (2) को धोनी के हाथों कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भुवनेश्वर ने ईडी कोवान (8) और स्टीवन स्मिथ (5) को पवेलियन भेजा।

भारत पहली पारी में 499 पर ऑलआउट
शिखर धवन (187), मुरली विजय (153) और विराट कोहली (नाबाद 67) रनों की पारी के बदौलत भारत ने पहली पारी में 499 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

इसके साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 91 रनों की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 408 रन बनाए थे।

मैच के चौथे दिन 283 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को दिन के पहले सत्र में तीन झटके लगे। शिखर धवन 187 रनों पर आउट हुए। जबकि सचिन तेंदुलकर 37 और चेतेश्वर पुजारा केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

धवन भले ही कल की अपनी धमाकेदार पारी में केवल एक रन जोड़ सके लेकिन मुरली विजय ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। मुरली ने 19 चौके और तीन छक्के की मदद से 153 रनों की पारी खेली।

इसके बाद विराट कोहली ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम का स्कोर 499 तक पहुंचाया। कोहली 67 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले मैच के तीसरे दिन वीरेंद्र सहवाग की जगह टीम में ओपनर के तौर पर लाए गए शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के सारे प्लान को तहस-नहस कर दिया था।

डेब्यू मैच में धवन ने महज 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह क्रिकेट इतिहास में डेब्यू टेस्ट मैच का सबसे तेज शतक है। धवन ने 174 गेंदों में 33 चौके और दो छक्कों की मदद से 187 रन बनाए।


ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। मिशेल स्टॉक को 2 जबकि हेनरिक्स, नॉथन लियोन और स्टीवन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला था।

मालूम हो कि बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। सीरीज में पहले दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है।

टीमें
भारतीय एकादश: शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एम एस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, प्रज्ञान ओझा, भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया एकादश: ईडी कोवान, डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क (कप्तान), ब्रेड हेडिन, हेनरिक्स, स्टीवन स्मिथ, फिलिप ह्यूजेस, पीटर सिडल, मिशेल स्टॉर्क, नॉथन लियान और जेवियर डोहार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed