{"_id":"5b50e5ad4f1c1b3f748b5dc9","slug":"shikhar-dhawan-enjoys-the-time-with-virat-kohli-and-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर धवन के परिवार से टकराए दो अंजान, खुद गब्बर ने बयां की यह दास्तां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर धवन के परिवार से टकराए दो अंजान, खुद गब्बर ने बयां की यह दास्तां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan with zoravar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया का मौजूदा इंग्लैंड दौरा अब तक मिश्रित रहा है। टी-20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को वन-डे सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी। अब विराट ब्रिगेड का असली टेस्ट अगस्त से शुरू होने वाला है। बहरहाल, अभी कुछ दिन शेष हैं और ऐसे में टीम इंडिया खाली समय का आनंद अपने परिवार के साथ समय बिताकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के क्रिकेटर्स जो भी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं, वह तेजी से वायरल हो रही है। शिखर धवन ने ऐसे ही एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि परिवार के साथ सैर करते समय उन्हें दो अजनबी मिले। यह अंजान लोग धवन के बेहद करीबी निकले और फिर सभी लोग एक साथ घूमने लगे।
विज्ञापन
धवन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, रास्ते में सैर करते समय इन दो अंजानों से मिलना हो गया। दरअसल, यह दोनों कोई अजनबी नहीं बल्कि उन्हीं की टीम के कप्तान और करोड़ों फैंस के चहेते विराट कोहली हैं, जो अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उसी जगह पर घूमने में व्यस्त थे।
विज्ञापन
Just strolling around the street with these two strangers 😜 pic.twitter.com/TlEOFqFzR5
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 19, 2018
वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। कार के अंदर बैठे हुए कोहली-अनुष्का की यह फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
— Virat Kohli (@imVkohli) July 19, 2018
टीम इंडिया 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया 25 जुलाई से ऐसेक्स क्लब के खिलाफ एक चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।