फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan Dances To His Bollywood Favourite songs of Shahrukh, Salman, Govinda, Amir khan; Watch Video

VIDEO: शाहरुख से लेकर गोविंदा-सलमान के पसंदीदा गानों पर नाचे शिखर धवन, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, देखें

Thu, 22 Sep 2022 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Sep 2022 12:10 PM IST
सार

वीडियो में धवन शाहरुख खान से लेकर गोविंदा, आमिर खान और सलमान खान के 90 के दशक के गानों पर डांस करते हैं। इसके कैप्शन में धवन ने लिखा- सदाबहार पसंदीदा बॉलीवुड गाने।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Dances To His Bollywood Favourite songs of Shahrukh, Salman, Govinda, Amir khan; Watch Video
शिखर धवन डांस करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करते रहते हैं और फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को धवन ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कई बॉलीवुड स्टार्स के गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वीडियो में धवन शाहरुख खान से लेकर गोविंदा, आमिर खान और सलमान खान के 90 के दशक के गानों पर डांस करते हैं। इसके कैप्शन में धवन ने लिखा- सदाबहार पसंदीदा बॉलीवुड गाने। वह डांस की शुरुआत शाहरुख खान के 'मुझको क्या हुआ है' गाने से करते हैं और फिर 'छैय्यां-छैय्यां', 'अंखियों से गोली मारे', 'आती क्या खंडाला' और 'ओ-ओ जाने जाना' गाने पर सिग्नेचर स्टेप करते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में एक इंटरव्यू में धवन ने बताया था कि आगामी 2023 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और इसी की वजह से उन्हें खेलने की हिम्मत मिलती है। साथ ही वह अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। धवन ने कहा- मुझे खुशी है कि मेरी कड़ी मेहनत ने मुझे इतना कुछ हासिल करने में सक्षम बनाया है। यह खेल के प्रति मेरा प्यार और समर्पण है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपनी फिटनेस बनाए रखूं। मैं सुधार के हर मौके को समझने के लिए निरंतरता बनाए रखता हूं। 
विज्ञापन

धवन भारत के कप्तान भी बन चुके हैं। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर उन्होंने पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इसके बाद कई मौके पर वह टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं। धवन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है। वह सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं। 

धवन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 34 टेस्ट, 158 वनडे और 68 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 2315 रन, वनडे में 45.84 की औसत से 6647 रन और टी20 में 1759 रन हैं। इसके अलावा धवन 206 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 34.88 की औसत और 126.33 के स्ट्राइक रेट से 6243 रन बना चुके हैं। वह फिलहाल पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed