{"_id":"c0cea9f000329ab3019e00d8126eb651","slug":"shikhar-dhawan-commented-on-new-odi-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवन ने कहा, नए वनडे नियमों के बाद रन बनाना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन ने कहा, नए वनडे नियमों के बाद रन बनाना मुश्किल
हरारे/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
ओपनर की भूमिका में कामयाबी मिलने के बावजूद भारत के शिखर धवन का कहना है कि नए नियमों के बाद से वनडे क्रिकेट में रन बनाना आसान नहीं रह गया है।
विज्ञापन
धवन ने शुक्रवार को जिंबाब्वे के खिलाफ कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 116 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘अब रन बनाना अधिक मुश्किल है क्योंकि दोनों ओर से आपके पास नई गेंद है। जब गेंद स्विंग लेती है तो शरीर के पास खेलना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले 10 ओवर में ओपनर अब उतना खुलकर रन नहीं बना पाते क्योंकि गेंद नई है जो काफी स्विंग लेती है और आपको अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। अब शॉट के चयन में अधिक सावधान रहना पड़ता है।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए शुरुआती दोनों मैचों में विश्व चैंपियन भारत का पलड़ा भारी रहा।
पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने शतक जमाया जबकि दूसरे वनडे में ओपनर शिखर धवन ने शतकीय पारी खेली।