{"_id":"829548e51579321c074877f15bc2cb03","slug":"shastri-first-indian-umpire-to-reach-100-first-class-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री का क्रिकेट में पहला अनोखा 'शतक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शास्त्री का क्रिकेट में पहला अनोखा 'शतक'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन क्रिकेट के खेल में या तो बल्लेबाज या गेंदबाज ही शतक लगाते हैं लेकिन इस बार मैदान पर मौजूद रहने वाले अंपायर ने भी शतक ठोक दिया है।
विज्ञापन
अनुभवी अंपायर सुरेश शास्त्री 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैचों में अंपायरिंग करने वाले पहले भारतीय अंपायर बन गए हैं।
विज्ञापन
शास्त्री ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद और केरल के बीच सोमवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
यह महज इत्तफाक ही है कि सुरेश शास्त्री ने 1990-91 में हैदराबाद और केरल के खिलाफ ही अपने अंपायरिंग करियर की शुरुआत की थी। शास्त्री अब तक दो टेस्ट, 19 वनडे और एक ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
इसके अलावा वह कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर टीवी अंपायर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। 58 वर्षीय शास्त्री 2006 से 2009 तक आईसीसी अंपायर पैनल में भी रहे हैं।
सुरेश शास्त्री इसके अलावा राजस्थान की ओर से 53 रणजी ट्रॉफी मैच भी खेल चुके हैं जिसमें बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर उनके नाम 155 विकेट और 968 रन दर्ज हैं।