फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shastri backs Fletcher, calls him strong character.

रवि शास्त्री ने फ्लेचर को बताया टीम इंडिया का 'पिता'

Tue, 09 Sep 2014 06:04 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Tue, 09 Sep 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
Shastri backs Fletcher, calls him strong character.

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं के घेरे में आ चुके टीम के मुख्य कोच डंकन फ्लेचर को बहुत बड़ी राहत मिली। इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों के मैच के लिए टीम इंडिया का डायरेक्टर बनाए गए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने फ्लेचर की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत व्यक्तित्व वाला बताया है।

विज्ञापन


टेस्ट सीरीज में भारत की नाकामी के बाद शास्त्री को आनन-फानन में भारतीय टीम का डायरेक्टर बनाया गया था। दौरे की समाप्ति के बाद बीसीसीआई शास्त्री की रिपोर्ट पर ही फ्लेचर के भविष्य पर फैसला लेने वाली है।
विज्ञापन


शास्त्री ने फ्लेचर की तारीफ करते हुए कहा, "उनका जवाब नहीं है। उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैचों में कोचिंग दी है जो लाजवाब है। तकनीकी रूप से वह बहुत मजबूत हैं। उनका व्यक्तित्व भी अच्छा है और टीम में उनका काफी सम्मान होता है। वह पितातुल्य हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें 1983 वर्ल्ड कप से जानता हूं। मैं 1984 में जिम्बाब्वे दौरे पर अंडर-25 भारतीय टीम का कप्तान था जहां वह मेरे विरोधी टीम का कप्तान थे। इसलिए मैं उनकी नेतृत्वक्षमता से पहले से ही वाकिफ था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, "इसके अलावा संजय बांगड़, भारत अरुण और आर श्रीधर के सहायक कोच होने से उनका काम और आसान हो गया। फ्लेचर ऐसा कोच हैं जो छोटी-छोटी चीजों को भी बहुत बढ़िया तरीके से संभालते हैं। मेरा अनुभव तो बाहर से काम आया। सच्चाई यह है कि मैंने खिलाड़ियों को करीब से खेलते देखा है जिससे काफी मदद मिली। मेरा व्यक्ति भी ऐसा है कि मुझे लगता है कि किसी को कुछ कहना है तो मैं चुप नहीं रहता। मैं यह परवाह नहीं करता कि सामने कौन है।"

लक्ष्मण ने भी किया फ्लेचर का समर्थन

Shastri backs Fletcher, calls him strong character.

रवि शास्‍त्री से अभयदान मिलने के बाद डंकन फ्लेचर को वीवीएस लक्ष्मण का भी समर्थन मिल गया है। पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण का मानना है कि टीम इंडिया के स्पोर्ट स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं है और 2015 वर्ल्ड कप तक टीम डायरेक्टर रवि शास्‍त्री और कोट फ्लेचर को टीम के साथ ही रहना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की करारी हार के बाद स्पोर्ट स्टाफ में काफी बदलाव किया गया था और पूर्व क्रिकेटर शास्‍त्री को भारतीय टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

लक्ष्मण ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वनडे में हमारे पास जो स्पोर्ट स्टाफ था बीसीसीआई उसे वर्ल्ड कप तक टीम के साथ रखेगा। वर्ल्ड कप सिर्फ 6 महीने दूर है इसलिए अब बदलाव करने का समय नहीं है। मैंने 2007 में रवि शास्‍त्री के साथ काम किया है जब हम बांग्लादेश दौरे पर थे। वह काफी सकारात्मक व्यक्ति हैं और उन्हें खेल की काफी जानकारी है। फ्लेचर को भी वर्ल्ड कप तक मुख्य कोच बने रहना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed