{"_id":"65831113782294be0f038663","slug":"shashank-singh-ends-ipl-2024-auction-controversy-with-his-its-all-cool-post-after-franchise-explained-matter-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction: प्रीति जिंटा की गलती और पंजाब किंग्स की सफाई के बाद शशांक ने शांत किया मामला, जानें विवाद की वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction: प्रीति जिंटा की गलती और पंजाब किंग्स की सफाई के बाद शशांक ने शांत किया मामला, जानें विवाद की वजह
Thu, 21 Dec 2023 10:07 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:07 AM IST
सार
पंजाब ने नीलामी के दौरान कहा कि वह शशांक को नहीं खरीदना चाहते हैं, लेकिन तब तक खिलाड़ी नीलाम हो चुका था और इसमें कोई बदलाव संभव नहीं था। बाद में फ्रेंचाइजी ने इस मामले में सफाई दी।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 नीलामी में शशांक सिंह की नीलामी से शुरू हुआ विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। खुद शशांक ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सब कुछ ठीक है। इसके साथ ही उन्होंने फ्रेंचाइजी को धन्यवाद कहा है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि जो शशांक सिंह उन्हें मिले हैं, वह हमेशा से उन्हें खरीदना चाहते थे। हालांकि, एक ही नाम के दो खिलाड़ी होने की वजह से नीलामी के दौरान गलतफहमी हुई थी। नीलामी में गलतफहमी का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब किंग्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था और फ्रेंचाइजी को सफाई देनी पड़ी थी।
पंजाब किंग्स ने पोस्ट कर पूरी घटना समझाई थी और कहा था कि वह शशांक सिंह को पाकर बेहद खुश हैं और टीम की सफलता में उनके योगदान की कामना करते हैं। इसी पोस्ट को शशांक ने दोबारा शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद कहा और साफ किया कि सबकुछ ठीक है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
आईपीएल 2023 नीलामी के दौरान जब शशांक सिंह का नाम आया तो प्रीति जिंटा ने अपनी टीम से उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करने के बाद पैडल उठाया। शशांक जल्दी ही बिक गए क्योंकि किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह बेस प्राइस 20 लाख रुपये में पंजाब किंग्स की टीम के साथ जुड़ गए। जब नीलामीकर्ता मल्लिका खिलाड़ियों के अगले सेट की ओर बढ़ीं, जिसमें पहला नाम तनय त्यागराजन का था, तब पंजाब को अपनी गलती का एहसास हुआ। इस गलती के बाद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन नीलामीकर्ता मल्लिका सागर ने मना कर दिया। मल्लिका ने ऑक्शन हॉल में पंजाब किंग्स से कहा कि खिलाड़ी की नीलामी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फैसले को नहीं बदला जा सकता है।
पंजाब किंग्स की टेबल पर बैठीं प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और अन्य लोगों को ध्यान आया कि कि उन्होंने शशांक को कोई अन्य खिलाड़ी समझ लिया है। मल्लिका ने पूछा, "यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते? हम शशांक सिंह की बात कर रहे हैं। हथौड़ा नीचे आ चुका है। खिलाड़ी नंबर 236 और 237 दोनों आपके पास गए।" वाडिया इस बिक्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं और कहा कि हथौड़ा नीचे आ गया है।
इस नीलामी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की जमकर आलोचना हुई। ऐसे में फ्रेंचाइजी को सफाई देनी पड़ी।
पंजाब किंग्स ने दी सफाई
पंजाब किंग्स ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि पंजाब किंग्स यह स्पष्ट करना चाहेगा कि शशांक सिंह हमेशा हमारी सूची में थे। एक ही नाम के दो खिलाड़ियों के सूची में होने के कारण भ्रम की स्थिति थी। हमें उन्हें टीम में पाकर खुश हैं। हमारी सफलता में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए शशांक ने लिखा कि सब ठीक है और विवाद खत्म कर दिया।

It’s All Cool … Thank you for Trusting on me!!!! https://t.co/Gs9hOnRspa
— shashank singh (@shashank2191) December 20, 2023
विज्ञापन
क्या है मामला?
आईपीएल 2023 नीलामी के दौरान जब शशांक सिंह का नाम आया तो प्रीति जिंटा ने अपनी टीम से उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करने के बाद पैडल उठाया। शशांक जल्दी ही बिक गए क्योंकि किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। वह बेस प्राइस 20 लाख रुपये में पंजाब किंग्स की टीम के साथ जुड़ गए। जब नीलामीकर्ता मल्लिका खिलाड़ियों के अगले सेट की ओर बढ़ीं, जिसमें पहला नाम तनय त्यागराजन का था, तब पंजाब को अपनी गलती का एहसास हुआ। इस गलती के बाद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन नीलामीकर्ता मल्लिका सागर ने मना कर दिया। मल्लिका ने ऑक्शन हॉल में पंजाब किंग्स से कहा कि खिलाड़ी की नीलामी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फैसले को नहीं बदला जा सकता है।
पंजाब किंग्स की टेबल पर बैठीं प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और अन्य लोगों को ध्यान आया कि कि उन्होंने शशांक को कोई अन्य खिलाड़ी समझ लिया है। मल्लिका ने पूछा, "यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते? हम शशांक सिंह की बात कर रहे हैं। हथौड़ा नीचे आ चुका है। खिलाड़ी नंबर 236 और 237 दोनों आपके पास गए।" वाडिया इस बिक्री पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं और कहा कि हथौड़ा नीचे आ गया है।
Fantastic scenes here as the notoriously inept Punjab Kings manage to not only purchase a player they didn’t want, (Shashank Singh), they also admit to this in front of literally everyone. Singh we can guess is sat at home wondering whether to show up in March. #IPLAuction #pbks pic.twitter.com/PtLQv9t07H
— Punjab Kings UK🇬🇧👑 (@PunjabKingsUK) December 19, 2023