फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shardul Thakur scored century in Ranji, Shreyas Iyer flopped, musheer khan made half century in 2nd semifinal

Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर ने जड़ा शतक, श्रेयस अय्यर फ्लॉप, सरफराज के भाई भी चमके

Sun, 03 Mar 2024 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Mar 2024 04:08 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार शतक जड़ा। वहीं, मुंबई के लिए खेलते हुए श्रेयस अय्यर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। इसके अलावा मुशीर खान ने तमिल नाडु के खिलाफ अर्धशतक जड़ा है।

विज्ञापन
Shardul Thakur scored century in Ranji, Shreyas Iyer flopped, musheer khan made half century in 2nd semifinal
शार्दुल ठाकुर-श्रेयस अय्यर-मुशीर खान - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इन दिनों रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं। तमिल नाडु के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा।  मुंबई के लिए पहली पारी में उन्होंने 105 गेंदों में 109 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और चार छक्के निकले। फिलहाल ये खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर चल रहा है।  साई किशोर की अगुवाई वाली टीम ने पहली पारी में 146 रन बनाए। 
विज्ञापन


टीम इंडिया से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर भी रणजी में खेलते नजर आ रहे हैं। तमिल नाडु के खिलाफ जारी दूसरे सेमीफाइनल मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। मुंबई के लिए पहली पारी में उन्होंने आठ गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाए जबकि सरफराज खान के भाई मुशीर खान एक बार फिर चमके। 
विज्ञापन


रणजी में भी नहीं चला अय्यर का बल्ला
भारत के स्टार बल्लेबाज अय्यर पिछले कुछ समय से टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया। श्रेयस ने भारतीय टीम के लिए 14 टेस्ट मैचों में 811 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सात मार्च से शुरु होने जा रहे धर्मशाला टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशीर एक बार फिर चमके
19 वर्षीय बल्लेबाज ने विरोधी टीम के खिलाफ 131 गेंदों में छह चौकों की मदद से 55 रन बनाए। इससे पहले बड़ौदा के खिलाफ मुशीर ने दोहरा शतक जड़ा था। 203 रन की नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से 18 चौके निकले। ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है। 18 वर्ष की आयु में ऐसा कारनामा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed