फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे पहले आउटडोर प्रैक्टिस करने उतरा था यह भारतीय गेंदबाज, अब BCCI नाराज

Mon, 25 May 2020 07:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 May 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Shardul Thakur makes BCCI angry after start practicing without seeking permission from the board
शार्दुल ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : BCCI

लॉकडाउन के चौथे चरण में भले ही सरकार ने खिलाड़ियों को खेल परिसर या स्टेडियम में प्रैक्टिस की इजाजत दे दी हो, लेकिन एक क्रिकेटर को यह करना भारी पड़ गया और वह BCCI को नाराज कर बैठा।

Shardul Thakur makes BCCI angry after start practicing without seeking permission from the board
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ANI

दरअसल, शनिवार को खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई में आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।

Shardul Thakur makes BCCI angry after start practicing without seeking permission from the board
बीसीसीआई

अब यह पता लग रहा है कि अनुबंधित खिलाड़ियों को आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने से पहले BCCI से मंजूरी लेनी होती है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बोर्ड से मंजूरी लिए बिना शार्दुल ने ट्रेनिंग शुरू करने का फैसला किया, जोकि उन्हें नहीं करना चाहिए था। यह एक अच्छा कदम नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardul Thakur makes BCCI angry after start practicing without seeking permission from the board

शार्दुल को बीसीसीआई ने अपने सालाना अनुबंध में ग्रेड-सी का हिस्सा बनाया है। शार्दुल के अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी इस वक्त मुंबई में ही हैं, लेकिन रेड जोन की वजह से किसी भी खिलाड़ी ने आउटडोर ट्रेनिंग शुरू नहीं की है।

विज्ञापन
Shardul Thakur makes BCCI angry after start practicing without seeking permission from the board

बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि शार्दुल ने पालघर जिले में ट्रेनिंग शुरू किया है, जो रेड जोन में नहीं है. इसके बावजूद उनका यह कदम सही नहीं है, क्योंकि उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से मंजूरी नहीं ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed