{"_id":"67aac80d9aa845a1d80f1a86","slug":"shardul-thakur-is-eyeing-india-comeback-in-the-tour-of-england-set-to-be-held-in-the-month-of-june-july-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर की नजरें भारतीय टीम में वापसी पर, रणजी ट्रॉफी में किया है शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर की नजरें भारतीय टीम में वापसी पर, रणजी ट्रॉफी में किया है शानदार प्रदर्शन
Tue, 11 Feb 2025 09:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:16 AM IST
सार
शार्दुल मुंबई के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने नौ पारियों में 44.00 के प्रभावशाली औसत से 396 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। गेंद से भी उन्होंने प्रभाव डाला है और 21.10 के औसत से 30 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में वापसी पर नजरें लगाए बैठे हैं। शार्दुल ने हरियाणा के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। शार्दुल ने कहा कि वह हमेशा ही टीम में जगह बनाने के दावेदार रहे हैं। भारत के 2021 के इंग्लैंड दौरे पर अहम भूमिका निभाने वाले 33 वर्षीय शारदुल मौजूदा घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन
शार्दुल मुंबई के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने नौ पारियों में 44.00 के प्रभावशाली औसत से 396 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। गेंद से भी उन्होंने प्रभाव डाला है और 21.10 के औसत से 30 विकेट लिए हैं। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को छह विकेट लेकर विरोधी टीम के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे मुंबई को पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल हुई।

दिसंबर 2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 11वां और पिछला टेस्ट खेलने वाले शार्दुल ने कहा, जब टीम में आपके लिए जगह नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से निराशा होती है और जब आप खेल नहीं रहे होते, घर पर खाली बैठे होते हैं तो आप इसके बारे में अधिक सोचते हैं। लेकिन एक बार जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मेरा पूरा ध्यान मैच पर होता है, चाहे वह क्लब क्रिकेट हो, रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल हो या भारत के लिए खेलना हो। मेरे लिए हर क्रिकेट मैच एक जैसा होता है, चाहे वह किसी भी स्तर का हो।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल होने की उम्मीद
भारत के लिए नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे से होगी और शार्दुल को दौर के लिए टीम में वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि मैं दावेदार हूं। अगला कदम टीम में अपनी जगह बनाना और चयन हासिल करना है। हमेशा यही लक्ष्य होता है। अभी मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सर्वोच्च स्तर है जिसके लिए हम सभी प्रयास करते हैं। यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है, देश के लिए खेलने की प्रेरणा ही मुझे आगे बढ़ाती है। वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती।