फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shardul thakur did so much effort to gain a position in team india

टीम इंडिया में आई नई सनसनी, इनकी 6 अनसुनी बातें

Wed, 25 May 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
shardul thakur did so much effort to gain a position in team india
- फोटो : getty

24 साल के युवा गेंदबाज शारदुल ठाकुर के अंदर ऐसे बहुत गुण हैं, जो उनकी टीम इंडिया में एंट्री को सरप्राइज नहीं मानती।

विज्ञापन


शारदुल का टीम इंडिया के विंडीज दौरे के लिए सलेक्‍शन हुआ है। वह जुलाई माह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार सरीखे दिग्गज गेंदबाजों में जगह पाना उनके लिए आगामी चुनौती भी है।

भारतीय टीम विराट कोहली की अगुआई में वेस्टइंडीज में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। आइए, जानते हैं उनके बारे में 6 ऐसी दिलचस्प बातें जो उन्हें टीम इंडिया में लंबे समय तक जगह दे सकती है।

विज्ञापन

वजन घटाने तक की मिली थी नसीहत

shardul thakur did so much effort to gain a position in team india

महाराष्ट्र में पैदा होकर मुंबई से रणजी में डेब्यू करना: शारदुल महाराष्ट्र के पालाघर जिले में पैदा हुए थे। जबकि 2012-13 में उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम मुंबई से रणजी में डेब्यू किया था।

भारी क्रिकेट किट को खुद उठाकर किया था ट्रेन में सफर: शारदुल के लिए क्रिकेट की शुरुआत आसान नहीं रही। उन्होंने मुंबई की रणजी टीम में हिस्सा लेने के लिए ट्रेन में सफर किया था, वह भी भारी क्रिकेट किट को खुद उठाकर। वह अपने जनपद पालाघर से 90 किलोमीटर दूर मुंबई तक ट्रेन का सफर तय करके गए थे।

आगाज अच्छा नहीं रहा लेकिन फिर की वापसी: शारदुल का रणजी में बतौर मुंबई क्रिकेटर अच्छा आगाज नहीं रहा। पहले सीजन वह सिर्फ 4 विकेट ही झटक सके। सीजन के बीच में ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल में कमबैक किया और शानदार गेंदबाजी के बदौलत अपनी टीम मुंबई को रणजी ट्रॉफी जिताई।

वजन घटाने की नसीहत मिली थी: रणजी के पहले सीजन के बाद मुंबई के सीनीयर क्रिकेटरों ने शारदुल को वजन घटाने की नसीहत दी थी। उन्होंने इसपर इल्म किया और 2013-14 में रणजी में शानदार कमबैक किया और 6 विकेट प्रति मैच के औसत से कुल 27 विकेट झटके। इसी सीजन में शारदुल ने खुद का सर्वश्रेष्ठ एक मैच में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा ‌भी किया।

आईपीएल के मुकाबले रणजी में किया सर्वश्रेष्ठ: शारदुल को 2014 के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख रुपए में खरीदा। लेकिन दुर्भाग्यवश वह इस सीजन बेंच में ही बैठे रहे। वहीं, दूसरी ओर 2014-15 के रणजी ट्रॉफी में शारदुल कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार के साथ संयुक्त रुप से टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

प्लेसिस और अमला का विकेट लिया था: लंबे समय बाद शारदुल ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से डेब्यू किया, लेकिन इससे इतर और सुखद उनका प्रदर्शन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहा। बोर्ड प्रेसिडेंट 11 और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए अभ्यास मैच में शारदुल ने अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला और फैफ डु प्लेसिस का विकेट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed