फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shardul Thakur comment on Missing T20 World Cup Spot says It's a Big Setback Every Player Dreams to Play in WC

T20 World Cup: शार्दुल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने का मलाल, कहा- मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी

Sun, 09 Oct 2022 08:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Oct 2022 08:12 AM IST
सार

हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए टी-20 मैच खेले, लेकिन उस दौरान उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावी नहीं रहा और राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए।

विज्ञापन
Shardul Thakur comment on Missing T20 World Cup Spot says It's a Big Setback Every Player Dreams to Play in WC
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का कहना है कि टी-20 विश्वकप के लिए टीम में जगह नहीं बना पाना उनके लिए बड़ा झटका है। उन्होंने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कहा कि उनके अंदर अभी क्रिकेट बाकी है। टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला यहां खेलेगी। वह सीरीज में 0-1 से पीछे है। अगर इस मैच में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम हार जाती है तो उसे सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन


शार्दुल ने कहा कि वह आगामी मैचों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में ठाकुर ने भारत के लिए टी-20 मैच खेले, लेकिन उस दौरान उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावी नहीं रहा और राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए। उन्होंने, ''हर खिलाड़ी विश्वकप में खेलना और जीतना सपना होता है। अगले वर्ष वनडे विश्वकप है। उसके लिए तैयारी करूंगा।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों का किया बचाव
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन हाल के कुछ मैचों में निराशाजनक रहा है। इस पर शार्दुल ने अपने साथियों का बचाव किया। उन्होंने कहा, ''सिर्फ भारतीय गेंदबाजों की आलोचना करना ठीक नहीं है। विरोधी टीमों के गेंदबाजों में भी कमियां हैं। भारत के लिए कोई एकतरफा मैच नहीं हुआ। हमने ज्यादातर मैच जीते और निरंतरता दिखाई है। कभी-कभी वनडे में 350 से अधिक रन भी बन जाते हैं।''

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने के बाद चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए अवतार में आए नजर

केशव महाराज को आई धोनी की याद
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने कहा कि भारत की टीम में भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं, फिर भी शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम विश्व स्तर की है। उन्होंने कहा, ''मैं धवन की टीम को दोयम दर्जे की नहीं कहूंगा। भारत के पास इतनी प्रतिभा है कि वह चार-पांच वनडे टीमें अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उतार सकता है। कई खिलाड़ियों के पास आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। रांची महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर है। मैं उनसे बात करना चाहूंगा। मुझे उनके साथ या खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed