फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shardul-Mittali Marriage: Shardul Thakur tied knot with Mittali Parulkar Photos | Rohit Sharma Shreyas Iyer

Shardul-Mittali Marriage: मिताली के साथ शादी के बंधन में बंधे शार्दुल ठाकुर, सामने आईं तस्वीरें और VIDEO

Mon, 27 Feb 2023 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Feb 2023 11:16 PM IST
सार

मुंबई में हुए समारोह में दोनों ने शादी की। शार्दुल की हल्दी सेरेमनी 25 फरवरी को हुई थी। शार्दुल ने 26 फरवरी को संगीत समारोह के दौरान खूब डांस किया था। संगीत समारोह में श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने भी डांस किया था। 

विज्ञापन
Shardul-Mittali Marriage: Shardul Thakur tied knot with Mittali Parulkar Photos | Rohit Sharma Shreyas Iyer
शार्दुल और मिताली शादी के बंधन में बंधे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से शादी कर ली है। मुंबई में दोनों ने शादी की। इस समारोह में दीपक चाहर की बहन मालती चाहर समेत कई खास लोग शामिल हुए।मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के कोच अभिषेक नायर और कई दूसरे प्लेयर भी इस समारोह का हिस्सा बने। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उनकी पत्नी रितिका, धनश्री और श्रेयस अय्यर भी समारोह में शामिल हुए। इन सभी ने शादी से पहले फोटो सेशन कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Image

शार्दुल और मिताली पहले टी20 विश्व कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में प्लान में बदलाव हुआ। ये दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और काफी समय तक डेट किया। दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। सगाई के करीब डेढ़ साल बाद दोनों ने शादी की है। अब शादी के बाद शार्दुल ठाकुर आईपीएल में नजर आएंगे। 

Image
मिताली, शार्दुल के साथ मालती चाहर (दाएं)

Image
सात फेरे लेते मिताली और शार्दुल (सोशल मीडिया)

संगीत समारोह में रोहित-श्रेयस खूब नाचे थे
नीच दिए गए फोटोज शादी से पहले खिलाड़ियों ने अपलोड किए थे। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें संगीत समारोह के दौरान की हैं। शार्दुल की हल्दी सेरेमनी 25 फरवरी को हुई थी। 26 को संगीत समारोह के दौरान उन्होंने सैराट फिल्म के 'झिंगाट' गाने पर डांस किया था। संगीत समारोह में श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा ने भी डांस किया था। 

Image
Image
रितिका और रोहित

कौन हैं मिताली पारुलकर?
मिताली बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 'द बेक्स' कंपनी की स्थापना की। ये मुंबई और ठाणे में हैं। 2020 में मिताली ने 'ऑल द जैज- लग्जरी बेकर्स' कंपनी भी खोली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले शार्दुल और मिताली गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन शार्दुल की क्रिकेट में व्यस्तता के बाद दोनों ने महाराष्ट्र में ही शादी का प्लान बनाया। मुंबई में ही रिसेप्शन रखा जाएगा।

Image

कैसा रहा शार्दुल का करियर
अगस्त 2017 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले शार्दुल ने आठ टेस्ट मैच की 14 पारियों में 19.54 के औसत से 254 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन है। वहीं, गेंद के साथ उन्होंने 27 विकेट निकाले हैं। 34 वनडे में उन्होंने 19.87 के औसत से 298 रन बनाए हैं और 50 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। गेंद के साथ इस फॉर्मेट में उन्होंने 34 मैच में 50 विकेट लिए हैं। वहीं, 25 टी20 मैच में शार्दुल ने 33 विकेट लेने के अलावा 181 के स्ट्राइक रेट से 69 रन भी बनाए हैं।

राहुल, अक्षर ने भी पिछले दिनों की शादी
शार्दुल इस साल शादी करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले केएल राहुल और अक्षर पटेल ने शादी की थी। राहुल ने 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया संग विवाह किया था। राहुल के बाद ऑलराउंर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को मेहा पटेल संग सात फेरे लिए थे।

पत्नी अथिया शेट्टी के साथ क्रिकेटर केएल राहुल।
पत्नी मेहा पटेल के साथ क्रिकेटर अक्षर पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed