फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sharad-Pawar-set-to-return-as-MCA-top-post

मुंडे का पर्चा रद्द, पवार का पावर में आना तय

Thu, 17 Oct 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Oct 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
sharad-Pawar-set-to-return-as-MCA-top-post

केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की कमान मिलना तय हो गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सुप्रीमो पवार इससे पहले बीसीसीआई और आईसीसी के अध्यक्ष रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे का नामांकन रद्द होने के बाद शरद पवार का मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।


गोपीनाथ मुंडे का नामांकन (आवासीय) आधार पर गुरुवार को रद्द कर दिया गया।

शरद पवार वर्ष 2005-2008 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहने के बाद 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष रहे हैं।

कुछ समय खेल की राजनीति से दूर रहे पवार अब एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन में लौट रहे हैं।

हालांकि एमसीए में पवार के दबदबे को तोड़ने के लिए मुंडे ने एमसीए चुनाव में अपना नामांकन भरा था। लेकिन चुनाव अधिकारी ने इसे खारिज कर दिया।

भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

इस बीच, मुंडे के वकील नितिन प्रधान का दावा है कि भाजपा नेता ने अपना स्थानीय आवास साबित करने के लिए बिजली, पानी और फोन के बिल जमा किए थे। लेकिन उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed