{"_id":"58e339b44f1c1bf0125b4935","slug":"shane-watson-will-replace-royal-challengers-bangalore-in-place-of-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठीक नहीं हुई कोहली की चोट! RCB ने शेन वाटसन को बनाया कप्तान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ठीक नहीं हुई कोहली की चोट! RCB ने शेन वाटसन को बनाया कप्तान
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
शेन वाट्सम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑल रांउडर शेन वाट्सन को विराट कोहली की गैर मौजूदगी में स्टैंड-इन कैप्टन के रूप में रखा है। कोहली अपने दांए कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं। चोट की वजह से कोहली एक हफ्ते तक आईपीएल से दूर रहेंगे।
पिछले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कोहली को कंधे में चोट लगी थी। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शिखर धवन ने कहा है कि कोहली की गैरमौजूदगी हमारे लिए अच्छी है।
आरसीबी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कप्तान विराट कोहली शुरुआत के कुछ मैचों के लिए आईपपीएल से कंधे की चोट की वजह से दूर रहेंगे। उनकी मैदान पर मौजूदगी इस बात पर निर्भर करेगी कि वो फिटनेस टेस्ट पास कर लें। हम उनके जल्दी अच्छे होने की कामना करते हैं। तब तक शेन वॉट्सन आरसीबी की टीम को स्टैंड-इन कैप्टन के तौर पर लीड करेंगे।

वॉटसन आरसीबी से पहले राजस्थान रॉयल्स में 8 सालों तक खेले
वॉटसन आरसीबी से पहले राजस्थान रॉयल्स (अब अस्तित्व में नहीं) में 8 सालों तक खेलते रहे हैं। उसने उद्घाटन संस्करण में चैंपियनशिप जीती थी। रॉयल चैलेंजर बैंगलौर इस वक्त चोटों की वजह से बुरी तरह से प्रभावित है।
टीम में पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल भी कंधे के उखड़ जाने की वजह से इस पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। बुधवार को हैदराबाद में मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में एबी डिविलियर्स भी नहीं हैं।
साउथ अफ्रीका का ये बल्लेबाज साउथ अफ्रीकन टी-20 लीग में पिछले हफ्ते हुई बैक इंजरी से गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे मैच में खेलेंगे। आरसीबी प्रबंधन ने साफ किया है कि डिविलियर्स की वापसी के बाद भी जबतक विराट कोहली टीम में नहीं हैं शेन वॉट्सन लगातार कप्तानी करते रहेंगे।