{"_id":"295103f6-75f5-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"shane-watson-may-not-open-for-australia-in-tests-series-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में ओपनिंग नहीं करेगा यह घातक कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में ओपनिंग नहीं करेगा यह घातक कंगारू
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों की घातक धुनाई कर ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत देने वाले ओपनर शेन वॉटसन भारत दौरे पर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने संकेत दिए हैं कि आलराउंडर शेन वॉटसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। हालांकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में चोट के बाद वापसी करने वाले वॉटसन ने ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन क्लार्क का कहना है कि भारत की परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
क्लार्क ने कहा, ‘वापसी के बाद वॉटसन वाकई बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वन-डे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करने में उन्हें कोई दिक्कत है लेकिन टेस्ट में पारी की शुरुआत करना बिल्कुल अलग होता है। खासकर उपमहाद्वीप में।’
विज्ञापन
इससे पहले क्लार्क ने कहा था कि टेस्ट मैचों में बतौर बल्लेबाज शेन वॉटसन की जगह पक्की नहीं समझी जानी चाहिए। कप्तान ने कड़े शब्दों में कहा था कि वॉटसन को एक ऑलराउंडर के रूप में ही ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है। साथ ही क्लार्क ने बल्लेबाजी में वॉटसन के ओपनिंग ऑर्डर को भी सुरक्षित नहीं बताया था। इसके बाद भारत रवाना होने से पहले शेन वॉटसन ने भारत दौरे पर किसी भी ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने की सहमती जाहिर की थी।
विज्ञापन