फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne write facebook post in support of smith and warner

स्मिथ-वॉर्नर के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न, सोशल मीडिया पर लिखा- 'हुई नाइंसाफी'

Wed, 28 Mar 2018 08:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
shane warne write facebook post in support of smith and warner
शेन वॉर्न - फोटो : file

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न बॉल टेंपरिंग में दोषी ठहराए गए स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और केमरन बेनक्राफ्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा दी गई सजा को उनके अपराध से अधिक सजा करार दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सीए ने बुधवार को इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया हैं, वहीं बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। सीए के इस फैसले के बाद वॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर एक बड़ा पोस्ट लिखा है। 
विज्ञापन


इस पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मैं हर ऑस्ट्रेलियाई और क्रिकेट फैंस की तरह ही केपटाउन में हुई बॉल टेंपरिंग की घटना से दुखी हूं। इस पूरी साजिश में ऑस्ट्रेलियाई टीम योजना बनाकर शामिल होना और भी शर्मनाक बात है। इसे आप किसी भी तरह से बच मना नहीं कर सकते लेकिन इस अपराध की जो सजा मिली है वह बेहद कड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे लिखा, 'इस घटना पर हम सब (ऑस्ट्रेलियन) काफी दुखी है और गुस्से में हैं। हो सकता है कि यह भी नहीं पता कि इस पूरे मामले पर कैसे अपनी प्रतिक्रिया दें। हम ऐसे होते हुए फिर कभी नहीं देखना चाहेंगे। मैं अब भी सोच रहा हूं कि सजा क्या होना चाहिए? उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अगर उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है, तो ये सजा अधिक है।' 


वॉर्न ने लिखा है, 'आपको किसी के करियर को तब तक बर्बाद नहीं करना चाहिए, जब तक वे वाकई उसके हकदार न हों। उनकी ओर से की गई हरकत गलत थी और इसके खिलाफ उन्हें दंड मिलना चाहिए, पर मैं नहीं मानता हूं कि इन पर एक साल बैन लगाना सही है। मैं कहूं तो इन खिलाड़ियों को चौथे टेस्ट मैच से प्रतिबंधित करना, बड़ा जुर्माना लगाना और कप्तान तथा उप-कप्तान के पद से हटा देना तक कड़ी सजा रहती।' 

उन्होंने यह भी कहा, 'ऑस्ट्रेलियन हार्ड और टफ क्रिकेट खेलते हैं लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि किसी भी कीमत पर मैच को जीतना चाहते हैं और चिंटिंग करके तो बिलकुल भी जीतना ऑस्ट्रेलिया की आदत नहीं है।' अपने इस पोस्ट में उम्मीद जताई है कि ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर इस खेल में वह सम्मान प्राप्त करने में कामयाब रहेगा, जिसका वह हकदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed