फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne said about steve waugh

शेन वॉर्न बोले, पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हैं सबसे स्वार्थी क्रिकेटर

Tue, 09 Feb 2016 04:09 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
shane warne said about steve waugh

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के रिश्ते को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब पहली बार शेन वॉर्न ने स्टीव वॉ के साथ अपने रिश्तों पर मुँह खोला है और दोनों खिलाड़ियों के बीच की कटुता भी सामने आ गई है।

विज्ञापन


शेन वॉर्न ने कहा है कि जिन क्रिेकेटरों के साथ उन्होंने क्रिकेट खेली है, उनमें स्टीव वॉ सबसे स्वार्थी क्रिकेटर थे। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान शेन वॉर्न का ये बयान मंगलवार को प्रसारित होगा। स्टीव वॉ के साथ अपने रिश्तों में खटास का ज़िक्र करते हुए वॉर्न ने 1999 के वेस्ट इंडीज़ दौरे की चर्चा की है।
विज्ञापन


इसी दौरे के आखिरी टेस्ट के लिए शेन वॉर्न को टीम से निकाल दिया गया था, हालाँकि वे उस समय टीम के उप कप्तान थे।
शेन वॉर्न ने बताया है कि कैसे स्टीव वॉ ने खिलाड़ियों के चयन के दौरान हुई मीटिंग में उन्हें टीम में शामिल न करने का फरमान सुनाया, जो उन्हें नागवार गुज़रा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज बराबरी के लिए वॉर्न को हटाकर किसी और को रखा

shane warne said about steve waugh

शेन वॉर्न ने कहा कि उस वक्त सीरीज में बराबरी के लिए ऑस्ट्रेलिया का चौथा टेस्ट जीतना जरूरी था। ऑस्ट्रेलिया ने उस टेस्ट में शेन वॉर्न की जगह कॉलिन मिलर को जगह दी थी और आख़िरकार टेस्ट जीता भी था।

लेकिन उस टेस्ट को लेकर शेन वॉर्न और स्टीव वॉ के रिश्तों में जो कटुता आई, वो लगता है कि 17 साल बाद भी क़ायम है। शेन वॉर्न ने कहा, "स्टीव वॉ को नापसंद न करने के कई कारण हैं। उनमें से एक ये है कि वे सबसे स्वार्थी क्रिकेटर हैं।"

हालाँकि स्टीव वॉ ने अपनी आत्मकथा 'आउट ऑफ़ माई कंफ़र्ट ज़ोन' में लिखा है कि कैसे उन्हें ये ख़बर शेन वॉर्न को देने में दिक़्क़त आई, लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले में शेन वॉर्न की प्रशंसा की थी।
 

माइकल क्लार्क भी पैदा कर चुके हैं बड़ा विवाद

shane warne said about steve waugh

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का आपस में ही उलझना और आरोप-प्रत्यारोप कोई नया मसला नहीं है। इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में एशेज सीरीज के बाद पूर्व कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क भी कुछ इसी तरह विवाद के साथ सामने आए थे।

एशेज सीरीज में शर्मनाक हार और संन्यास लेने के बाद क्लार्क ने अपनी पुस्तक का विमोचन किया। किताब में क्लार्क ने अपनी टीम के कोच की कुत्ते से तुलना तक कर दी। यह कह दिया कि अगर कोच कुत्ता भी होता तो भी टीम वर्ल्ड कप 2015 जीतती। दरअसल, वह कोच के टीम की जीत में योगदान को नकार रहे थे।

इतना ही नहीं क्लार्क ने पूर्व साथी क्रिकेटरों एंड्रयू साइमंड्स पर भी हमला किया। इससे पहले साइमंड्स ने एक टीवी इंटरव्यू में क्लार्क की लीडरशिप पर सवाल उठाए थे। क्लार्क ने पलटवार किया था कि जो व्यक्ति शराब पीकर हल्ला करता हो, उसे यह बोलने का हक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed