फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne Records list Shane Warne is the highest wicket-taker leg-spinner and most runs without a century in his name

Shane Warne Records: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेग स्पिनर हैं शेन वॉर्न, बिना शतक के सर्वाधिक रन भी उनके नाम

Fri, 04 Mar 2022 09:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Mar 2022 09:18 PM IST
सार

सर्वकालिक महान लेग स्पिनर शेन वार्न का निधन शुक्रवार (चार मार्च) को हो गया। 1993 में बॉल ऑफ द सेंचुरी फेंकने वाले वॉर्न तो इस दुनिया को छोड़कर चले गए, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड क्रिकेट में बनाए जो आज भी कायम हैं।

विज्ञापन
Shane Warne Records list Shane Warne is the highest wicket-taker leg-spinner and most runs without a century in his name
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्वकालिक महान लेग स्पिनर शेन वार्न का निधन शुक्रवार (चार मार्च) को हो गया। गेंद को शीशे पर भी घुमाने की क्षमता रखने वाले वॉर्न साल 2000 में 20वीं शताब्दी के पांच महानतम क्रिकेटर में शामिल हुए थे। 1993 में बॉल ऑफ द सेंचुरी फेंकने वाले वॉर्न तो इस दुनिया को छोड़कर चले गए, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड क्रिकेट में बनाए जो आज भी कायम हैं।
विज्ञापन


वार्न ने भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट (1992) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसमें वह 150 रन देकर सिर्फ एक विकेट ले सके थे। हालांकि, जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ा, उनकी गेंदों ने बल्लेबाजों को परेशान किया। वॉर्न 2006 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। इसके अलावा उनके नाम बिना शतक के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 145 मैच खेले थे। इस दौरान 3154 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 99 रन था।
विज्ञापन


आइए जानते हैं वॉर्न की कुछ उपलब्धियों और रिकॉर्ड के बारे में:
  • 16 साल से अधिक के करियर में वार्न ने 339 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,001 विकेट लिए। इनमें 38 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट और 10 बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वॉर्न के नाम बतौर लेग स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट हैं। उनके नाम 708 टेस्ट विकेट हैं। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। मुरलीधरन ने 800 विकेट लिए थे। 
  • वॉर्न विश्व क्रिकेट के उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। दूसरे श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं।
  • वॉर्न 700 विकेट के आंकड़े को छूने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई हैं।
  • वॉर्न 700 के अलावा 600 टेस्ट विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2005 में इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • वॉर्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीतने वाले पहले कप्तान हैं। उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। तब फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed