{"_id":"5e82b0888ebc3e6fe8311214","slug":"shane-warne-praises-sachin-tendulkar-says-he-can-bat-in-any-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्न ने चिर प्रतिद्वंद्वी तेंदुलकर को सराहा, बताया किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वार्न ने चिर प्रतिद्वंद्वी तेंदुलकर को सराहा, बताया किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज
Tue, 31 Mar 2020 08:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
sachin warne
दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी सचिन तेंदुलकर को किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज और अपने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को मैच विजेता के बजाय मैच बचाने वाला करार दिया। वार्न ने इंस्टाग्राम लाइव पर अपने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा, ‘अगर मुझे ऐसा बल्लेबाज चुनना हो जो किसी भी हालात में बल्लेबाजी कर सके तो यह तेंदुलकर और लारा में से ही होगा लेकिन मैं तेंदुलकर को चुनूंगा। अगर हमें अंतिम दिन 400 रन का पीछा करना हो तो मैं निश्चित रूप से लारा को चुनूंगा।’
विज्ञापन
जब वार्न से उनके पूर्व कप्तान वॉ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी थे जो मुश्किल हालात से टीम को बाहर निकाल देते थे। उन्होंने कहा, ‘स्टीव मैच विजेता के बजाय मैच बचाने वाले थे।’ वार्न ने अपनी सर्वकालिक ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट एकादश टीम में भी वॉ को शामिल किया जिसमें कप्तानी एलेन बॉर्डर को सौंपी। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उन खिलाड़ियों को चुन रहा हूं जिनके साथ मैं खेला हूं। इसलिए डेविड वॉर्नर इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे जबकि वह ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ओपनरों में से एक हैं। वार्न की टीम में मैथ्यू हेडन, माइकल स्लेटर, रिकी पोंटिंग, मार्क वॉ, बॉर्डर, स्टीव, एडम गिलक्रिस्ट, ग्लेन मैकग्रा, जेसन गिलेस्पी, ब्रूस रीड और टिम मे शामिल हैं।
विज्ञापन