{"_id":"5d3c83318ebc3e6d117f2a9e","slug":"shane-warne-mark-waugh-and-taylor-were-unhappy-after-alex-carey-didn-t-selected-for-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरी का ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन न होने पर वॉर्न हैरान, मार्क वॉ और टेलर ने भी जताई नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैरी का ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन न होने पर वॉर्न हैरान, मार्क वॉ और टेलर ने भी जताई नाराजगी
Sat, 27 Jul 2019 10:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
alex carey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज के लिए चुनी गई टीम में एलेक्स कैरी को नहीं शामिल करने से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी मार्क वॉ और शेन वॉर्न ने हैरानी जताई जबकि मार्क टेलर ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जो बर्न्स और कुर्टिस पैटरसन को नहीं चुना गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया। इसमें सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के साथ टीम में शामिल किया गया है जिन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के मामले में पिछले साल प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन
करीब दो साल तक टेस्ट नहीं खेलने के बावजूद मैथ्यू वेड को हाल में बल्ले से अच्छी फॉर्म की बदौलत चुना गया है।
128 टेस्ट के अनुभवी वॉ ने ट्वीट किया, ‘एलेक्स कैरी नहीं है, यह मजाक तो नहीं।’ वॉ ने कहा, ‘एलेक्स कैरी टीम में नहीं है, विश्व कप के प्रदर्शन को देखते हुए यह बहुत हैरानी की बात है।’
विज्ञापन
Got to kidding re Alex Carey.
— Mark Waugh (@juniorwaugh349) July 26, 2019
वार्न ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं है, यह हैरानी और निराशा की बात है।’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टेलर ने कहा, ‘मैं निराश हूं कि कुर्टिस पैटरसन टीम में जगह नहीं बना सके। आप कुछ नहीं कर सकते लेकिन उसके और जो बर्न्स के लिये थोड़ा दुख महसूस कर रहा हूं। इन दोनों ने अपने पिछले टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे। चयनकर्ता पिछले टेस्ट मैचों के बजाय हालिया प्रदर्शन के आधार पर टीम चुन रहे हैं।’