फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne fined 770 pound for speeding in scotland

तेज गाड़ी चलाने के लिये वॉर्न पर जुर्माना

Wed, 09 Jan 2013 12:06 PM IST
लंदन, एजेंसी
लंदन, एजेंसी Updated Wed, 09 Jan 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
shane warne fined 770 pound for speeding in scotland

ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग के एक मैच में मैदान पर अपनी हरकतों के चलते एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे स्पिनर शेन वॉर्न पर तेज गाड़ी चलाने के चलते जुर्माना लगाया गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वॉर्न को स्काटलैंड मोटरवे पर 100 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से अधिक तेजी से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। जबकि इस मार्ग पर केवल 70 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने की अनुमति है।

विज्ञापन


शेन वॉर्न ने स्वीकार कर लिया है कि वे स्काटलैंड मोटरवे पर तय सीमा से ज्यादा गति से गाड़ी चला रहे थे। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के चलते वॉर्न पर 500 पौंड का जुर्माना किया गया है। जुर्म स्वीकार कर लेने के चलते वॉर्न ड्राइविंग करने से प्रतिबंधित किये जाने से तो बच गये लेकिन उनके लाइसेंस पर पांच पेनल्टी अंक लगा दिये गये हैं।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में आस्ट्रेलियाई टी-20 बिग बैश मैच के दौरान वॉर्न वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मर्लोन सैमुअल्स से मैदान पर ही भिड़ गए थे। जिसके चलते उनपर एक मैच का प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed