फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne Death: Shane Warne had booked for massage, 4 thai women were seen leaving the resort in CCTV

Shane Warne Death: मौत से पहले क्या था शेन वॉर्न का प्लान, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, देखें

Tue, 08 Mar 2022 12:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Mar 2022 12:28 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शव मिलने से चंद मिनट पहले की है। चारों महिलाओं को शेन वॉर्न और उनके दोस्तों ने मसाज, फुटमसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
Shane Warne Death: Shane Warne had booked for massage, 4 thai women were seen leaving the resort in CCTV
शेव वॉर्न (बाएं) और सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। सोमवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। हालांकि, अब एक नई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिससे पता चला है कि शुक्रवार को ही शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए चार थाई महिलाएं आई थीं, लेकिन तब तक वॉर्न के निधन की बात सामने आई और उन्हें वापस लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन


dailymail.co.uk (डेलीमेल) की रिपोर्ट के मुताबिक, जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, वह उसी रिजॉर्ट की है जहां वॉर्न रुके हुए थे। जानाकारी के अनुसार, एक महिला को वॉर्न को फुट-मसाज देने के लिए जाना था, लेकिन जब उसने कमरे का गेट खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। फुटेज में साफ-साफ चार महिलाओं को देखा जा सकता है, जो कि रिजॉर्ट से वापस लौट रही हैं। 
विज्ञापन

 

Shane Warne Death: Shane Warne had booked for massage, 4 thai women were seen leaving the resort in CCTV
रिजॉर्ट के पास महिलाएं (यह तस्वीर शुक्रवार की ही है) - फोटो : डेलीमेल
यह घटना शव मिलने से कुछ मिनट पहले की है। इन चार महिलाओं का कहना है कि उन्हें पांच बजे का अपॉइंटमेंट मिला था। शेन वॉर्न और उनके दोस्तों ने उन्हें मसाज, फुटमसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया था। दरवाजे पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उस महिला ने अपनी बॉस को मैसेज भेजा और बताया कि वॉर्न दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। 

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से दो महिलाएं शेन वॉर्न के कमरे तक गई थीं। पुलिस का मानना है कि इन्हीं दो महिलाओं ने वॉर्न को आखिरी बार जिंदा देखा था। वॉर्न को लेकर पुलिस ने जो बयान दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि वॉर्न का निधन शाम सवा पांच बजे के आसपास हुआ था। 


वॉर्न के विला का रूम

पुलिस ने बताया कि वॉर्न का निधन चार मार्च (शुक्रवार) को थाईलैंड के सामुजान विला में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। वहां पर वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। वॉर्न के कमरे से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उनके मौत में गड़बड़ी का शक हो। पुलिस का कहना है कि वॉर्न ने जरूर महिलाओं को मसाज देने के लिए बुलाया था, लेकिन उन महिलाओं का वॉर्न की मौत से कोई लेना-देना नहीं है। 



पुलिस ने पहले यह भी बताया था कि वॉर्न के कमरे में खून के धब्बे मिले थे, जो सीपीआर देने की वजह से आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 52 साल के वॉर्न दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार हैं। उनके नाम टेस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। वनडे और टेस्ट मिलाकर वॉर्न के नाम 1001 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed