{"_id":"595f73ba4f1c1b844a8b457f","slug":"shane-warne-could-return-to-rajasthan-royals-as-coach-cum-mentor-in-ipl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स में शेन वॉर्न कर सकते हैं वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स में शेन वॉर्न कर सकते हैं वापसी
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
शेन वॉर्न
- फोटो : Cricket Country
आईपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी तय बताई जा रही है। खबर है कि आईपीएल 2018 में खिताब जीतने वाले पहले कप्तान शेन वॉर्न वापसी कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर वॉर्न बतौर कोच और मेंटर टीम से जुड़ सकते हैं। वॉर्न फिलहाल इंग्लैंड में हैं और कमेंट्री में व्यस्त हैं।
2008 में आईपीएल का पहला संस्करण खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने खिताबी जीत दर्ज की थी। उस टीम के कप्तान शेन वॉर्न ही थे। 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को सस्पेंड कर दिया गया। 14 जुलाई 2017 को दोनों टीमों पर लगा प्रतिबंध खत्म हो जाएगा।
एक अग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, यदि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच बात बन गई, तो वॉर्न टीम के कोच और मेंटर बन सकते हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ टीम के कोच और मेंटर की भूमिका संभाले हुए थे। अब द्रविड़ इंडिया-ए और अंडर-19 के कोच हैं और वो आईपीएल की टीम को कोचिंग नहीं दे सकते।