फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne cleared over porn actress assault allegation

पोर्न एक्ट्रेस के साथ मारपीट के मामले में शेन वॉर्न ने दी ये सफाई

Mon, 25 Sep 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 25 Sep 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne cleared over porn actress assault allegation
शेन वार्न
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि पोर्न स्टार एक्ट्रेस के साथ मारपीट के मामले के आरोपों को सुनकर वो 'हैरान' हैं। वॉर्न को लंदन नाइट क्लब में एक्ट्रेस के साथ मारपीट के मामले में सभी आरोपों से क्लीनचिट मिल गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि 48 वर्षीय वॉर्न से इस मामले में सवाल किए गए और फिर बिना किसी जुर्माने के उन्हें छोड़ दिया गया। वॉर्न ने एक बयान में कहा, 'मारपीट के झूठे आरोप की खबर मीडिया द्वारा फैलाए जाने से मैं हैरान हूं। मैंने पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग किया और उनके पास अब सीसीटीवी देखने और गवाहों से बात करने का मौका है। पुलिस ने मुझे बता दिया है कि मैं सभी आरोपों से मुक्त हूं और आगे कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। यहां मामला खत्म हो जाता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की प्रेरणा से हैट्रिक लेने में कामयाब हुए कुलदीप यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट्रेस और मॉडल वलेरी फॉक्स ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'अपने ऊपर गर्व कीजिए? महिला के साथ मारपीट? 
 


इसके बाद वॉर्न ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मामले की सफाई पेश करते हुए एक बयान का फोटो अपलोड किया।

वॉर्न पर क्या आरोप लगा था

Shane Warne cleared over porn actress assault allegation
शेन वार्न - फोटो : SELF
शेन वॉर्न पर पॉर्न स्टार वैलेरी फॉक्स ने मारपीट का आरोप लगाया है। फॉक्स ने वॉर्न के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फॉक्स ने सोशल वेबसाइट ट्विटर पर इस मामले को अपने फैन्स के साथ भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद की चोटिल तस्वीर भी साझा की है।
 


फॉक्स ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। आप मशहूर हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी महिला के साथ मारपीट कर वहां से भाग सकते हैं।' फॉक्स शुक्रवार रात को लंदन में एक नाइट क्लब के फ्लोर पर गिरी हुई मिली थीं।

0 साल की पॉर्न स्टार फॉक्स ने इस ट्वीट के बाद अपनी आंख पर लगी चोट वाली तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'एक महिला पर हाथ उठाया है, अपने पर गर्व करो।' हालांकि उन्होंने इस ट्वीट में वॉर्न का नाम तो नहीं लिखा। इसके अलावा पुलिस कार्ड भी दिखाया है। पुलिस नोट में नजर आ रहा है कि उनकी शिकायत को वेस्टमिंस्टर को पास कर दिया गया है। वॉर्न भी उस नाइट क्लब में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed