फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne Birth Anniversary special sold his cap in five crore to save the animals from forest fire

Shane Warne: आग में झुलसे जानवरों को बचाने के लिए शेन वॉर्न ने नीलाम की अपनी टोपी, लगी थी पांच करोड़ की बोली

Tue, 13 Sep 2022 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 02:49 PM IST
सार

शेन वॉर्न की टोपी लगभग पांच करोड़ रुपये में बिकी थी और उन्होंने यह पूरा पैसा जंगल की आग से झुलसे जानवरों को बचाने के लिए दान कर दिया था। हरे रंग की टोपी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को टेस्ट में डेब्यू के समय दी जाती है। 
 

विज्ञापन
Shane Warne Birth Anniversary special sold his cap in five crore to save the animals from forest fire
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का जन्म आज के दिन ही हुआ था। उन्होंने इसी साल चार मार्च को आखिरी सांस ली। 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले शेन वॉर्न अपने खेल के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जितने ज्यादा रिकॉर्ड बनाए, उतना ही उनका नाम विवादों में आता रहा। अपने अफेयर को लेकर भी वॉर्न लंबे समय तक सुर्खियों में रहे। एक्ट्रेस लिज हर्ले के साथ उनके रिश्ते की खबरें अक्सर सुर्खियों बनती थीं। यहां हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी टोपी की नीलामी से जुड़े घटना के बारे में बात रहे हैं। 
विज्ञापन


साल 2022 के जनवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग लगी थी। जंगली जानवर आग से जलकर मर रहे थे। ऐसे में शेन वॉर्न अपने देश के लोगों और जानवरों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने अपनी हरी टोपी को नीलाम करने का फैसला किया। यह टोपी हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को उसके पहले टेस्ट मैच के दौरान दी जाती है। यह क्रिकेटर के लिए यह टोपी बेहद खास होती है, लेकिन वॉर्न में जानवरों को बचाने के लिए इसकी नीलामी कर दी। 
विज्ञापन


नीलामी में उनकी टोपी पर लगभग पांच करोड़ की बोली लगी और सारे रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 2003 में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन की टोपी को नीलाम किया गया था, जिस पर तीन करोड़ छह लाख की बोली लगी थी। वॉर्न ने टोपी की नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि आग पीड़ितों की मदद के लिए दे दी थी और सभी का दिल जीत लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
शेन वॉर्न दुनिया के पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट लिए थे। 15 साल के क्रिकेटिंग करियर में शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट चटकाए। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा वॉर्न के नाम 193 वनडे मैचों में 291 विकेट भी हैं।

आईपीएल में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था। साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था और शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान की टीम चैंपियन बनी थी। खास बात यह है कि इस टीम में शेन वॉर्न के अलावा कोई बड़ा नाम नहीं था। युवा खिलाड़ियों से भरी इस टीम ने खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इसके बाद राजस्थान की टीम दूसरी बार कभी भी आईपीएल नहीं जीत पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed